script

देवर ने घर आयी भाभी की 14 साल की बहन से किया दुष्कर्म, वापस लौटने के बाद गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

locationरायगढ़Published: Mar 17, 2020 04:58:24 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

कापू थाना क्षेत्र के कींधा गांव के रहने वाले नारायण नाम के एक युवक की भाभी की 14 साल की बहन उसके घर आयी हुई थी। युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का वादा कर उसे गांव से बाहर घुमाने ले गया।

देवर ने घर आयी भाभी की 14 साल की बहन से किया दुष्कर्म, वापस लौटने के बाद गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

देवर ने घर आयी भाभी की 14 साल की बहन से किया दुष्कर्म, वापस लौटने के बाद गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक द्वारा 14 साल की नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती गर्भवती हो गयी। परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।युवती सरगुजा जिले की रहने वाली है।

मां तेरी छोटी सी नादानी समाज की आंख में कांटा क्या बनी, तूने तो मुझे गन्दी नाली में फेंक दिया

जानकारी के अनुसार, कापू थाना क्षेत्र के कींधा गांव के रहने वाले नारायण नाम के एक युवक की भाभी की 14 साल की बहन उसके घर आयी हुई थी। युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का वादा कर उसे गांव से बाहर घुमाने ले गया।

घुमाने के बहाने उसे युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। बाद में युवती अपने घर लौट गयी लेकिन युवक उसके घर आने-जाने लगा और उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इसीबीच उसकी तबियत खराब हो गयी तो घर वाले उसे अस्पताल ले गए।

अस्पताल में डाक्टरों ने बताया कि युवती चार माह से गर्भवती है। जिसके बाद पुरे मामले का खुलासा हुए। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाई कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो