scriptशादी का झांसा देकर विधवा से सालों बनाया शारीरिक संबंध, दुष्कर्म का मामला दर्ज | Young man raped widow by promising to marry, case of rape | Patrika News
रायगढ़

शादी का झांसा देकर विधवा से सालों बनाया शारीरिक संबंध, दुष्कर्म का मामला दर्ज

एक साल से आरोपी महिला का कर रहा था शारीरिक शोषण, रैरुमाखुर्द पुलिस चौकी का है मामला,शादी का वादा कर,अब कर रहा इंकार।

रायगढ़Feb 10, 2020 / 05:04 pm

CG Desk

शादी का झांसा देकर विधवा से सालों बनाया शारीरिक संबंध, दुष्कर्म का मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर विधवा से सालों बनाया शारीरिक संबंध, दुष्कर्म का मामला दर्ज

रायगढ़ . छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले एक विधवा के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। विधवा महिला का सहरा बनते हुए उसे शादी का वादा कर युवक एक साल से लगातार उसके साथ अनाचार करता रहा। वहीं जब आरोपी का महिला से मन भर गया तो वह शादी से इंकार कर रहा है। ऐसे में पीड़ित महिला ने घटना की रिपोर्ट थाने में की है। जहां रैरुमाखुर्द पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का वर्ष 2010 में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ विवाह हुआ था। वर्तमान में इसके बच्चे भी हैं। कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना में महिला के पति का निधन हो गया। जिससे वह बेसहारा हो गई और अपने बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। तभी गांव का एक अविवाहित युवक मौके का फायदा उठाकर महिला को शादी करूंगा कह कर प्रेमजाल में फंसाया और करीब एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
महिला के अनुसार अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है। इधर घटना की रिपोर्ट थाने में होने की जानकारी मिलने पर आरोपी गांव से फरार हो गया। जिसकी पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पतासाजी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द की पकड़ लिया जाएगा।

Home / Raigarh / शादी का झांसा देकर विधवा से सालों बनाया शारीरिक संबंध, दुष्कर्म का मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो