scriptपति को जेल से छुड़ाने के लिए महिला को चुकानी पड़ी ऐसी कीमत………… | Youth committed crime against women | Patrika News

पति को जेल से छुड़ाने के लिए महिला को चुकानी पड़ी ऐसी कीमत…………

locationरायगढ़Published: Apr 17, 2019 08:58:02 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
 

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पति को जेल से छुड़ाने के लिए महिला को चुकानी पड़ी ऐसी कीमत…………

कोरबा. जेल में बंद पति को छुड़ाने का आश्वासन देकर एक व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म किया। वहीं महिला द्वारा विरोध करने पर धमकाया।
पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी हारून रसीद के खिलाफ धमकी देकर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि निगम के राताखार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का पति कई माह से जेल में बंद है। पति को जेल से बाहर निकालने के लिए महिला कोशिश कर रही थी। इसबीच महिला की मुलाकात हारून रसीद नाम के व्यक्ति से हुई। हारून ने महिला को बताया कि उसकी कई लोगों से पहचान है। उसके पति को जेल से बाहर निकलवा देगा। हारून की झांसे में महिला आ गई। इसबीच हारून ने महिला से कई बार संबंध बनाया। महिला का आरोप है कि आरोपी हारून ने पिछले साल 17 जुलाई से अक्टूबर 2018 तक शोषण किया। महिला ने हारून से पति को छुड़ाने के लिए कई बार मदद की अपील की। लेकिन हारून नहीं सूना। महिला ने घटना की जानकारी मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने हारून के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया है। हारून की तलाश जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो