रायपुर

पूर्व सैनिक की जमीन पर कब्जा कर 28 वर्ष से खेती कर रहे ग्रामीण

ग्राम अतरमरा निवासी पूर्व सैनिक दीपक कुमार सिन्हा की जमीन पर कब्जा कर गांव कुछ लोग 28 वर्षों से खेती कर रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर गेवेंद्र साहू आरआई पांडुका, रेनू ठाकुर हल्का पटवारी, थाना पांडुका से प्रधान आरक्षक ललित साहू, महिला सैनिक सीमा वर्मा व ग्रामीणों की उपस्थिति में उक्त भूमि का पुन: पंचनामा कराया गया। इस पर दो कब्जाधारियों ने कोई आपत्ति नहीं की। वहीं, एक कब्जाधारी ने शासन के आदेश को मानने से इनकार कर दिया।

रायपुरFeb 13, 2022 / 05:56 pm

Gulal Verma

पूर्व सैनिक की जमीन पर कब्जा कर 28 वर्ष से खेती कर रहे ग्रामीण

पांडुका। समीपस्थ ग्राम अतरमरा निवासी पूर्व सैनिक दीपक कुमार सिन्हा की जमीन पर कब्जा कर गांव कुछ लोग 28 वर्षों से खेती कर रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर गेवेंद्र साहू आरआई पांडुका, रेनू ठाकुर हल्का पटवारी, थाना पांडुका से प्रधान आरक्षक ललित साहू, महिला सैनिक सीमा वर्मा व ग्रामीणों की उपस्थिति में उक्त भूमि का पुन: पंचनामा कराया गया। इस पर दो कब्जाधारियों ने कोई आपत्ति नहीं की। वहीं, एक कब्जाधारी ने शासन के आदेश को मानने से इनकार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम अतरमरा निवासी दीपक कुमार सिन्हा (पूर्व सैनिक) पिता रोहित कुमार सिन्हा के कृषि भूमि खसरा नंबर 216 के कुछ हिस्सों में कब्जा कर अधीन ध्रुव पिता रामू राम ध्रुव, संतोष साहू पिता शोभाराम साहू, लेखराम पिता द्वारिका सतनामी विगत 28 वर्षों से खेती कर रहे थे। जिसका न्यायालय छुरा अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद में 17 वर्ष तक प्रकरण चलने के बाद आवेदक दीपक कुमार सिन्हा के पक्ष में न्याय मिला था। जिसके बाद तहसीलदार छुरा द्वारा स्थल जांच कर 25 दिसंबर 2021 को कब्जा दिलाकर धान बुवाई कराया गया था। जिसके 1 सप्ताह बाद पुन: उक्त व्यक्तियों ने जबरदस्ती कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत थाना पांडुका में की गई थी।
आवेदक दीपक सिन्हा को थाना से संतोषजनक मदद ना मिलने से वह कलेक्टर जनदर्शन में पुन: आवेदन किया। जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को आदेश किया। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा आरआई व हल्का पटवारी ने आज फिर उक्त भूमि में पूर्व सैनिक को कब्जा दिलाने पहुंचे थे।
आरआई ने बताया कि संबंधित भूमि में अनावेदक संतोष साहू और लेखराम सतनामी को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। जबकि अधीन राम ध्रुव शासन के आदेश को मानने से मना कर रहा है। वह स्थल जांच पर खुद उपस्थित ना होकर अपने परिवार के सदस्य बड़े भाई और अपनी बेटी को स्थल जांच टीम के समक्ष भेजे थे।
वर्जन
आज मैं कलेक्ट्रेट गरियाबंद आया हूं। वह छुरा तहसील और एसडीएम कार्यालय के द्वारा दीपक सिन्हा के पक्ष में जो न्याय हुआ है, उसे मानने को तैयार नहीं है। इस केस की सुनवाई अभी कमिश्नर में भी चल रहा है। उसके बाद मैं कोर्ट भी जाऊंगा।
-अधीन ध्रुव, अनावेदक व सरपंच ग्राम पंचायत अतरमरा

Hindi News / Raipur / पूर्व सैनिक की जमीन पर कब्जा कर 28 वर्ष से खेती कर रहे ग्रामीण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.