26 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
पदों के लिए जरूरी योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा योजना, पाठयक्रम और आरक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट 26 मार्च से देखी जा सकेगी। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 25 अप्रेल तय हुई है।
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पहली बार नियमित शिक्षक
इस भर्ती के जरिए सरकार के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी शिक्षक भेजे जाएंगे। विज्ञापन में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक संवर्ग में अंग्रेजी के 152, विज्ञान के 152 और सामाजिक विज्ञान के 152 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। वहीं विज्ञान और अंग्रेजी के सहायक शिक्षक के 153-153 पदों पर रिक्तियां निकली हैं।
शिक्षकों में नाराजगी
शिक्षाकर्मी से शिक्षक बनाए गए लोगों में नई भर्ती प्रक्रिया से कुछ नाराजगी है। पंचायत-नगरीय निकाय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा, सरकार ने जनघोषणापत्र में दो वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षाकर्मियों के संविलयन की बात कही थी। यह करने की बजाय सरकार नई भर्ती कर रहे हैं। संविलयन के बाद बचे पदों पर भर्ती करने की मांग की है।
गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा
इन पदों पर होगी भर्ती
व्याख्याता :
अंग्रेजी – 410
गणित – 670
भौतिकी – 635
रसायन – 368
जीव विज्ञान – 541
वाणिज्य – 553 शिक्षक :
अंग्रेजी – 2000
गणित – 1500
विज्ञान – 1000
कृषि – 196 सहायक शिक्षक – विज्ञान समूह – 4000
सहायक शिक्षक विज्ञान – प्रयोगशाला – 1200
व्यायाम शिक्षक – 745