2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में अकेली लड़की को देखकर 15 साल के लड़के की नीयत हुई खराब और फिर…

छत्तीसगढ़ में इस बार जो खबर आई है, वो सनसनीखेज है जिसमें एक नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 30 Jul 2018, 12:40 PM IST

latest crime news

घर में अकेली लड़की को देखकर 15 साल के लड़के की नीयत हुई खराब और फिर...

रायपुर. आए दिन नाबालिग बच्चियों के साथ घिनौनी हरकतों की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस बार जो खबर आई है, वो सनसनीखेज है जिसमें एक नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। लड़की की उम्र 9 साल है जबकि लड़के की उम्र 15 साल। हैरानी तो उस वक्त हुई गांव वालों की दहशत की वजह से पीडि़त परिवार अपनी बेटी के साथ हुए दरिंदगी के दर्द को दबाए रहा। घटना छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से करीब 90 किमी दूर बालोद जिले के एक गांव का है।

दरअसल, यह घटना 9 जुलाई को बालोद जिले के गुरूर थाना के अंतर्गत एक गांव का है, जहां एक 9 साल की मासूम बच्ची घर में अकेली खेल रही थी। उसके पिता काम से बाहर गए थे, मां खेत पर गई थी। तभी गांव का 15 साल का लड़का घर में घुस आया और जब उसने घर में किसी को नहीं देखा तो दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। लेकिन इस बात से अंजान मासूम लड़की को नहीं मालूम था कि उसके भाई के उम्र का लड़का उसके साथ घिनौना काम करने का इरादा रख रहा है।

crime news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/29/girl_1_3170809_835x547-m_3174679-m.jpg">

इसके बाद लड़के ने इस मासूम के साथ जबरदस्ती यौन-संबंध बनाने का दबाव डाला। लड़की ने इसका विरोध किया तो लड़का जबरदस्ती करने लगा और उसके साथ अपनी हवस की भूख मिटाई। किसी तरह लड़की, लड़के के चंगुल से भागी और अपने घर वालों को अपने साथ हुए इस कांड की जानकारी दी। लड़की के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की।

इसके बाद पीडि़त बच्ची के मां-बाप उसे लेकर गांव की पंचायत में पहुंचे, लेकिन गांव के प्रमुख लोग ही उसकी मदद करने की बजाय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म की बात को दबाने में लग गए। गांव वालों की दहशत के चलते 18 दिन परिवार अपनी बेटी के साथ अपने दर्द को दबाए बैठा रहा और थाने में शिकायत भी नहीं की।

बेटी को इंसाफ नहीं दिला पाने वाला मजबूर पिता ने जब शराब पी तो नशे में धुत होकर उसने लोगों को अपनी तकलीफ बयां कर दी। इसका खुलासा होने पर लोग सकते में आ गए। गांव के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठा सकता था, लेकिन इस बीच घटना की सूचना पुलिस तक पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में मामले की तफ्तीश शुरू हुई और शनिवार को गुरूर थाने में 15 साल के नाबालिग लड़के के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया। फिलहाल आरोपी लड़का फरार है।