script180 farmers sold 6346 quintals of paddy on the first day. | धान खरीदी का आगाज, छोटे किसानों ने एक ही बार में बेच डाला पूरा धान | Patrika News

धान खरीदी का आगाज, छोटे किसानों ने एक ही बार में बेच डाला पूरा धान

locationरायपुरPublished: Nov 02, 2023 03:55:27 pm

Submitted by:

Gulal Verma

शासन के निर्देश अनुरूप जिले में बुधवार से धान खरीदी शुरू हो गई। स्थानीय किसानों ने कांटा-बाट की पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। पहले ही दिन 52 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 180 किसानों ने 6346 क्विंटल धान बेचे। यह कार्य लगभग तीन माह तक चलेगा। धान खरीदी को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

धान खरीदी का आगाज, छोटे किसानों ने एक ही बार में बेच डाला पूरा धान
धान खरीदी महाअभियान का आगाज
शासन के निर्देश अनुरूप जिले में बुधवार से धान खरीदी शुरू हो गई। स्थानीय किसानों ने कांटा-बाट की पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। पहले ही दिन 52 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 180 किसानों ने 6346 क्विंटल धान बेचे। यह कार्य लगभग तीन माह तक चलेगा। धान खरीदी को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शुरू के दिनों में छोटे व सीमांत किसानों के धान की खरीदी की जा रही है। पूरे परिवार के लोग उपार्जन केन्द्र पहुंचकर उत्साह के साथ अपने धान का तौल करवा रहे हैं। साथ ही गुरुवार के लिए 303 किसानों ने अपना टोकन कटाया है।
इस बीच कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर खाद्य अधिकारी विमल दुबे, उप पंजीयक सहकारिता गौड़ व बैंक नोडल अधिकारी शर्मा ने विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का दौरा किया। इस दौरान कुछ कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। ग्राम छेरकापुर निवासी बरातु धीवर व मनहरण धृतलहरे ने पहले ही दिन अपना पूरा धान बेच दिया। उनकी लगभग 1 एकड़ जमीन है। उन्होंने लगभग 25-25 कट्टा धान बेचा है। कुछ बारदाने वे स्वयं लाये थे, बाकी समिति की ओर से उन्हें प्रदान किया गया।
इसी तरह छेरकापुर उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचे कल्याण साहू ने कहा कि उपार्जन केन्द्र में कर्मचारियों से पूरा सहयोग मिल रहा है। उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कतें नही है। एक ही बार में ज्यादातर किसानों का धान बिक जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों में धान बेचने आए किसानों और हमालों से बातचीत की और उपार्जन केन्द्र की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.