script

नेपाल से चरस लाकर बेचते थे राजधानी के युवाओं को, 20 लाख के माल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

locationरायपुरPublished: Mar 17, 2020 10:21:58 pm

Submitted by:

CG Desk

नेपाल से चरस लाकर राजधानी के युवाओं में बेचने का काम करते आरोपी, 4 किलो चरस के साथ आई-20 कार जब्त।

नेपाल से चरस लाकर बेचते थे राजधानी के युवाओं को, 20 लाख के माल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नेपाल से चरस लाकर बेचते थे राजधानी के युवाओं को, 20 लाख के माल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के युवाओं को चरस मुहैय्या कराने वाले दो आरोपियों को पुलिसकर्मियों ने मुखबिरों की सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 4 किलो चरस और आई-20 कार पुलिसकर्मियों ने जब्त की है। आरोपियों से जब्त चरस की कीमत पुलिस अधिकारियों द्वारा 20 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों का नाम पुलिस अधिकारियों द्वारा बैरन बाजार निवासी आकाश अग्रवाल और मौदहापारा निवासी सोहेल खान बताया जा रहा है।
सिविल लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैरन बाजार निवासी आकाश अग्रवाल नशे के कारोबार में शामिल है। मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने आकाश पर नजर रखी और चरस बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आकाश ने पूछताछ के दौरान मौदहापारा निवासी सोहेल के साथ कार में घूम-घूमकर चरस बेचने की बात स्वीकारी है। सोहेल को पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है।
नेपाल से चरस लाकर बेचते थे राजधानी के युवाओं को, 20 लाख के माल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

किराए के मकान में छिपाते थे चरस
सीएसपी डीसी पटेल ने बताया कि आरोपी कचना में किराए के मकान में चरस छिपाते थे। आरोपी ग्राहकों के बताए ठिकानों पर चरस पहुंचाते थे। कई ग्राहक गांधी मैदान से आरोपियों से चरस खरीदकर ले जाते थे। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी सोहेल खान पूर्व में भी बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है।

रईसजादों की पार्टियों में थी डिमांड
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों ने बताया कि राजधानी में लेट नाइट और गुपचुप होने वाली रेव पार्टियों में उन्हीें के द्वारा चरस की सप्लाई की जाती थी। कई बार लाखों का माल एक साथ उठ जाता था। शहर के कई रईसजादे आरोपियों के संपर्क में थे। आरोपियों के साथ गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

मुखबिर से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी, कि कुछ आरोपी चरस बेचने का काम कर रहे है। टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ चरस बेचते पकड़ा है। आरोपियों से 4 किलो चरस बरामद की है। आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,रायपुर।

ट्रेंडिंग वीडियो