scriptसरकार के दो साल पूरे : 7 हजार वर्गफुट की रंगोली में दिखाया जायेगा छत्तीसगढ़ का विकास | 2 years of chhattisgarh government: Development will shown in Rangoli | Patrika News

सरकार के दो साल पूरे : 7 हजार वर्गफुट की रंगोली में दिखाया जायेगा छत्तीसगढ़ का विकास

locationरायपुरPublished: Dec 15, 2020 07:18:46 pm

Submitted by:

CG Desk

2 years of chhattisgarh government: – कांग्रेस सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाएगा कांग्रेस संगठन। – आयोग ने अब तक सबसे बड़ी रंगोली होने का किया दावा, राजधानी के बीटीआई मैदान में बनेगी रंगोली।

Cm bhupesh

छत्तीसगढ़ में 62 हजार से अधिक परिवारों को दिया जाएगा नि:शुल्क भोजन और राशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार (2 years of chhattisgarh government) अपनी सकुशल दो वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने जा रही है। तैयारियां जोरो सोरो से चल रही है। बता दें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार दिसंबर 17 को अपनी दो वर्ष पूरी करने जा रही है। कांग्रेस सरकार (congress government) के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजनों का सिलसिला जारी है। प्रदेश के राज्य महिला आयोग भी अपनी तरह का अनूठा आयोजन करने की कोशिश में है। राज्य महिला आयोग, 17 दिसम्बर को रायपुर में 7 हजार वर्गफुट की रंगोली बनाने जा रहा है।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो साल के कामकाज को कांग्रेस संगठन जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी में जुट गया है। इस वर्ष दिसंबर में भूपेश बघेल सरकार (CM bhupesh baghel government) के दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। सरकार और कांग्रेस संगठन का दावा है कि इतने कम समय में सरकार ने कई महत्वपूर्ण काम किए गए हैं। संगठन इसे जन-जन तक पहुंचाने के कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर रहा है।
कांग्रेस संगठन प्रदेश सरकार (2 years of chhattisgarh government) की कुछ याजनाओं का ज्यादा फोकस करेगा। इसमें नरवा, गरवा, घुरुवा बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के साथ गोधन न्याय योजना शामिल हैं। ये प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों से जुड़ी हुई हैं। स्वभाविक रूप से यह बड़ा वोट बैंक भी है। इन योजनाओं की चर्चा देश- विदेश में भी हो रही है।
woman.jpg
रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में बनेगी रंगोली
रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में यह रंगोली 100 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी बनाई जाएगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया, विशाल रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा साथ ही महिला आयोग की अध्यक्ष ने दावा किया, छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है। आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया भी शामिल होंगी। इस रंगोली को 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से देखा जा सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो