पति से छह साल बड़ी पत्नी इसी तरह के एक राशन कार्ड जो वार्ड क्रमांक चार के लिए बनाया गया था। रीता धु्रव के नाम से कार्ड बना है। उनके परिवार में दो ही सदस्य हैं, जिसमें पति की उम्र २५ वर्ष और पत्नी की ३१ वर्ष लिखी हुई है। बता दें कि कोरोना काल में शासन ने राशन कार्ड बनाने का आदेश दिया था। जिससे लोगों को राहत मिल पाए, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की लापवाही से गलत आयु और कुछ कार्डों में नाम भी गलत दर्ज हो गए हैं।
एेसे हो सकता है सुधार जिन राशनकार्डधारियों के नाम में गड़बड़ी हुई है, उनके नाम में सुधार किया जा सकता है। इसके लिए नगर निगम के जोन कार्यालयों से त्रुटि सुधार का आवेदन लेकर नाम सुधरवाया जा सकता है।
रायपुर के खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदौरिया ने बताया कि लोगों ने जल्दबाजी में आवेदन करने में कुछ गड़बड़ी की होगी या एंट्री करने वालों ने गलत उम्र दर्ज कर दी होगी। इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। त्रुटि सुधार संभव है।