रायपुर

37 साल की मां का 22 साल का बेटा, राशन कार्ड में आ रही खामियां

कोरोना काल में राहत देने वाले राशन कार्डों में त्रुटियां

रायपुरMay 25, 2020 / 07:25 pm

Nikesh Kumar Dewangan

37 साल की मां का 22 साल का बेटा, राशन कार्ड में आ रही खामियां

रायपुर . छत्तीसगढ़ में बाल विवाह निषेध है। यहां 18 साल से कम उम्र में लड़की का विवाह जुर्म है। लेकिन यहां के बने राशनकार्ड में जिस तरह से अफरा-तफरी की गई है, उसका नमूना है जय बजरंग औद्योगिक भंडार में एक राशनकार्ड क्रमांक 223870607023। जिसकी मुखिया सरस्वती यादव की उम्र 37 साल है। जिसके पति ओंकार यादव की उम्र 38 साल है। इनका सबसे बड़ा बेटा गौतम यादव 22 साल का है। इसका मतलब ये है कि 15 साल में संतोषी यादव ने पहले पुत्र को जन्म दिया था। 16वें साल में उनका दूसरा बेटा दुलार (21) का जन्म हुआ। 18वें साल में बेटी दुलारी (19) का जन्म हुआ। 5 साल बाद बेटी ऋतु (14) और फिर अगले साल बेटी गायत्री (13) को जन्म दिया।
पति से छह साल बड़ी पत्नी

इसी तरह के एक राशन कार्ड जो वार्ड क्रमांक चार के लिए बनाया गया था। रीता धु्रव के नाम से कार्ड बना है। उनके परिवार में दो ही सदस्य हैं, जिसमें पति की उम्र २५ वर्ष और पत्नी की ३१ वर्ष लिखी हुई है। बता दें कि कोरोना काल में शासन ने राशन कार्ड बनाने का आदेश दिया था। जिससे लोगों को राहत मिल पाए, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की लापवाही से गलत आयु और कुछ कार्डों में नाम भी गलत दर्ज हो गए हैं।
एेसे हो सकता है सुधार

जिन राशनकार्डधारियों के नाम में गड़बड़ी हुई है, उनके नाम में सुधार किया जा सकता है। इसके लिए नगर निगम के जोन कार्यालयों से त्रुटि सुधार का आवेदन लेकर नाम सुधरवाया जा सकता है।
रायपुर के खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदौरिया ने बताया कि लोगों ने जल्दबाजी में आवेदन करने में कुछ गड़बड़ी की होगी या एंट्री करने वालों ने गलत उम्र दर्ज कर दी होगी। इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। त्रुटि सुधार संभव है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.