scriptछत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 24 घंटे में 53 पॉजिटिव केस, कोरोना हॉटस्पॉट बना ये इलाका | 23 new Corona patients found in Mungeli becomes big hotspot covid-19 | Patrika News

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 24 घंटे में 53 पॉजिटिव केस, कोरोना हॉटस्पॉट बना ये इलाका

locationरायपुरPublished: May 26, 2020 09:12:04 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कोरोना के लगातार मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को कुल 50 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। अकेले मुंगेली में ही 23 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

cg_latest_news.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ (Coronavirus Outbreak in Chhattisgarh) के मुंगेली जिले में कोरोना के लगातार मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को कुल 50 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। अकेले मुंगेली में ही 23 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
मुंगेली जिले में पिछले 24 घंटे में 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पूरे मुंगेली जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 66 हो चुकी है। अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 271 तक पहुंच गई है।
मंगलवार शाम को मिली जानकारी के मुताबिक 36 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिला मुंगेली से 23 व बेमेतरा से 10, बिलासपुर से 02 व रायगढ़ से 01,मरीज मिले हैं।

जबकि मंगलवार सुबह आज 14 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिला राजनांदगांव से 12 व बेमेतरा से 2,मरीज मिले हैं। विगत रात्रि 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की पहचान रायगढ़ जिले से हुई थी।
Coronavirus in Mungeli
सोमवार लगातार चौथा दिन रहा जब एक दिन में 35 से अधिक मरीज संक्रमित में पाए गए। इनमें से सर्वाधिक मरीज मुंगेली जिले के हैं। स्थिति यह है कि बिलासपुर संभाग ‘कोरोना गढ़’ बनता दिख रहा है, क्योंकि बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या दहाई के आंकड़े में है। सबसे ज्यादा चिंतनीय स्थिति बिलासपुर संभाग की है।
मुंगेली जिले में सोमवार को एक साथ 30 कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं। मजदूरों के इतनी तादात में संक्रमित निकलने से स्वास्थ्य महकमा एक्टिव मोड में है। मरीजों को भर्ती करने और उनके इलाज की व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं।
Coronavirus in Mungeli
जानकारी के अनुसार विगत दिनों आगरा से मजदूर मुंगेली लौटे थे, प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर सभी को क्वारन्टीन किया गया था। मजदूरों की सैंपलिंग भी की गई थी और जब इनकी कोरोना रिपोर्ट आई तो प्रशासन की भी नींद उड़ गई।
रिपोर्ट में 30 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इन 30 नए मामलों को जोड़ दें तो मुंगेली में अब तक 66 लोगों में कोरोना वायरस का इंफेक्शन मिला है। अधिकांश मरीज मजदूर हैं जो रोजी रोटी के लिए देश के अलग अलग शहरों में मजदूरी के लिए गए थे। लॉकडाउन (Lockdown 4.0) के बाद जब मजदूर वापस लौट रहे हैं तो उनमें संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो