script65 साल बाद इस दिन होगा सदी का सबसे लम्बा चंद्र ग्रहण, इन अनहोनी घटनाओं की है संभावना | 27 July the longest Chandra Grahan in this century | Patrika News
रायपुर

65 साल बाद इस दिन होगा सदी का सबसे लम्बा चंद्र ग्रहण, इन अनहोनी घटनाओं की है संभावना

इस साल होगा सदी का सबसे लम्बा चंद्रग्रहण, 6 घंटे 14 मिनट तक ढका रहेगा चंद्रमा

रायपुरJun 26, 2018 / 09:26 am

Deepak Sahu

chandra grahan

65 साल बाद इस दिन होगा सदी का सबसे लम्बा चंद्र ग्रहण, इन अनहोनी घटनाओं की है संभावना

रायपुर. जुलाई महीने की 27-28 तारीख को खग्रास चंद्रग्रहण हो रहा है। इसे 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण बताया जा रहा है। इसकी कुल अवधि 6 घंटे 14 मिनट रहेगी। इसमें 103 मिनट तक पूर्णचंद्र ग्रहण की स्थिति रहेगी। भारत में यह 27 जुलाई कर रात 11 बजकर 55 मिनट से स्पर्श कर 28 जुलाई की रात करीब 3 बजकर 54 पर पूर्ण होगा। इसमें पृथ्वी के मध्यक्षेत्र की छाया चंद्रमा पर पड़ेगी। इसके आगे-पीछे की अमावस्याओं पर खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी होंगे। ज्योतिषाचार्य पं. अरुणेश कुमार शर्मा का कहना है, इससे पहले 26 जुलाई 1953 को 20वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण दर्ज हुआ था। उसकी अवधि 5 घंटे 27 मिनट थी। यह पूर्णावस्था में करीब 101 मिनट तक रहा। पं. शर्मा का कहना है, इसी ग्रहण के बाद अगस्त के मध्य में ग्रीस के केफलोनिया और जाकिनथोस द्वीप क्षेत्र में लगभग 113 भूकंप आए थे। इनमें सबसे विनाशकारी 12 अगस्त को लोनियन आइसलैंड का भुकंप था, जिसकी तीव्रता 7.2 मापी गई थी। इसमें लगभग 800 लोगों की मौत हुई।

चंद्रग्रहण को प्राचीन काल से ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसे न केवल आद्यात्मिक दृष्टि से बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी मान्यता दी गई है। बताया जा रहा है की ये चंद्रग्रहण इस सदी का सबसे लम्बा चंद्रग्रहण होगा। क्योकि इससे पहले इतना लम्बा ग्रहण 1953 में हुआ था। मध्य रात्रि के बाद यह पुरे भारत में दिखाई देगा।

Home / Raipur / 65 साल बाद इस दिन होगा सदी का सबसे लम्बा चंद्र ग्रहण, इन अनहोनी घटनाओं की है संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो