script18 प्लस के 27 लाख लोगों ने ली बूस्टर डोज, 21 जुलाई से मुफ्त लगेगा बूस्टर डोस | 27 lakh people of 18 plus took booster dose, booster dose will be free | Patrika News

18 प्लस के 27 लाख लोगों ने ली बूस्टर डोज, 21 जुलाई से मुफ्त लगेगा बूस्टर डोस

locationरायपुरPublished: Aug 12, 2022 09:39:34 pm

Submitted by:

Abhinav Murthy

कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान का होने वाला है एक माहसिटी रिपोर्टर

photo_6321033825316090600_x.jpg

रायपुर। कोरोना संक्रमण के साथ ही टीकाकरण अभियान में भी तेजी आ रही है। सबसे अच्छा रिस्पांस 18 से 59 साल के बीच के लोगों में देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लाख से ज्यादा लोगों ने प्रिकॉशन डोज ले ली है। इस वर्ग के 1.70 करोड़ से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगने हैं। इसमें से 16 फीसदी ने अपना तीसरा टीका लगवा रहा है। कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान के तहत 18 प्लस के लिए निशुल्क बूस्टर डोज अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 75 दिनों 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त तक की स्थिति में 18 प्लस के अब तक 21 लाख 01 हजार 127 लोगों ने बूस्टर डोज ली है। वहीं हेल्थ केयर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 प्लस के 32.42 लाख में से 13 लाख 54 हजार 065 लोगों ने प्रिकॉशन डोज ली है। बूस्टर डोज लेने के मामले में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर भी पीछे हैं।

12 प्लस के 77 व 15 प्लस के 74 फीसदी को पहला टीका
प्रदेश में 12 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। 12 साल से 14 साल तक के बीच के 13 लाख 21 हजार 286 लोगों को टीका लगना है। इसमें से 77 फीसदी 10 लाख 13 हजार 711 लोगों ने पहला और 47 फीसदी 6 लाख 23 हजार 499 लोगों ने दोनों डोज लिए हैं। वहीं 15 से 17 साल के बीच के 16 लाख 39 हजार 811 लोगों में से 74 फीसदी 12 लाख 11 हजार 990 ने पहला और 59 फीसदी 9 लाख 66 हजार 935 लोगों ने दोनों डोज ले लिए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो