scriptएक ही लड़के के साथ भागी 3 लड़कियां, मां को लगा सदमा, नहीं मिल रहा कोई सुराग | 3 girls run away with sister's lover | Patrika News

एक ही लड़के के साथ भागी 3 लड़कियां, मां को लगा सदमा, नहीं मिल रहा कोई सुराग

locationरायपुरPublished: May 09, 2019 01:40:19 pm

Submitted by:

Anjalee Singh

प्यार में कपल्स के भागने की खबरें तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन ये मामला थोड़ा अजीब है। यहां एक ही लड़का 3 लड़कियों को एक साथ भगा ले गया। (Crime In Love) (Crime News )

crime in love

एक ही लड़के के साथ भागी 3 लड़कियां, मां को लगा सदमा, नहीं मिल रहा कोई सुराग

रायपुर. प्यार में कपल्स के भागने की खबरें तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन ये मामला थोड़ा अजीब है। यहां एक ही लड़का 3 लड़कियों को एक साथ भगा ले गया। ये मामला छत्तीसगढ़ का है। जहां एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ-साथ उसकी बहनों को भी साथ ले गया। (Crime In Love) (Crime News )आइए जानते हैं पूरा मामला…

यह मामला राजधानी रायपुर के गांधीनगर इलाके का है।मिली जानकारी के अनुसार मां ने बड़ी बेटी को बॉयफ्रेंड के साथ बात करते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद मां ने लड़की को जमकर डांट लगाई थी। इसके बाद लड़की ने गुस्से में आकर घर से भागने की प्लानिंग बनाई साथ ही इसमें अपनी दो छोटी बहनों को भी शामिल किया। इस घटना के बाद परिजनों ने अपहरण की शिकायत सिविल लाइन थाने दर्ज करवाई है।

बताया जा रहा है की फरार लड़कियों में बड़ी बहन का अफेयर किसी लड़के के साथ है। आए दिन दोनों घण्टों मोबाइल से बातें करते थे। इसी दौरान एक दिन मां ने उसे बात करते रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर डांट लगाई। इसी बात से नाराज हो कर लड़की ने भागने की प्लानिंग बनाई और साथ ही अपनी बहनों को भी शामिल किया।

इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है की तीनों लड़कियों की उम्र 17 से 18 साल के बीच है और शांति नगर स्थित शासकीय गर्ल्स स्कूल की छात्रा है।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की से बॉयफ्रेंड से संपर्क करने की कोशिश भी की लेकिन मोबाइल नंबर बंद होने से कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस तीनों लड़कियों की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो