रायपुर

जंगल के रास्ते मध्यप्रदेश जा रहे 37 मजदूर गातापार सीमा पर फंसे

खैरागढ़ : लॉकडाउन में मध्यप्रदेश के सीधी जाने निकले थे लोग

रायपुरApr 02, 2020 / 11:44 pm

ramdayal sao

जंगल के रास्ते मध्यप्रदेश जा रहे 37 मजदूर गातापार सीमा पर फंसे

raipur/खैरागढ़. लॉकडाउन के चलते जंगल रास्ते से तीस किमी की यात्रा कर सीधी मप्र जाने वाले मजदूर ब्लाक के गातापार जंगल बार्डर पर आकर फंस गए है। इनकी संख्या 37 है जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल है।
सभी मजदूर डोंगरगढ़ पनियाजोब के आसपास रेलवे में मजदूरी करने वाले ये सभी मप्र के सीधी जिले के रहवासी है। लॉकडाउन के बाद काम बंद होने के चलते इन लोगों को आवागमन का साधन नही मिल पाया।
जिसके बाद सभी पनियाजोब से जंगल रास्तों से गातापार इलाकें में पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि वे 30 मार्च को पनियाजोब से निकले थें एक रात सभी ने बीहड़ जंगल में ही गुजारा। मंगलवार सुबह से जंगल के रास्ते लक्षणा प्रधानपाठ होते ब्लाक के बैगाटोला गांव पहुंचे।
बड़ी संख्या के चलते इसकी जानकारी खैरागढ़ प्रशासन को दी गई। आननफानन में राहत पहुंचाने सभी मजदूरों को गातापार में राहत शिविर लगाकर इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर ठहराया है। राहत शिविर में खैरागढ़ जैन समाज द्वारा इनके लिए भोजन की व्यवस्था बनाई गई है। गातापार जंगल पंचायत द्वारा इनके रूकने खाने सहित अन्य व्यवस्था बनाई गई है। राज्य सीमा सील होने के कारण इनके सीधी मप्र जाने की व्यवस्था नहीं हो पाई है।

Home / Raipur / जंगल के रास्ते मध्यप्रदेश जा रहे 37 मजदूर गातापार सीमा पर फंसे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.