script46th Jawaharlal Nehru National Science, Mathematics and Environment | 46वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का समापन | Patrika News

46वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का समापन

locationरायपुरPublished: Oct 20, 2019 12:28:41 pm

46वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का समापन

46वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का समापन
46वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का समापन
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने देशभर से आए सभी बाल वैज्ञानिकों से अपील की है कि मानव समाज के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अपने अविष्कारों से जीवन को सुगम और सरल बनाने की दिशा में नई पहल प्रारंभ करें। गुरू रूद्रकुमार आज राजधानी के रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में आयोजित पांच दिवसीय 46वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में उपस्थित देशभर से आए बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अतिथियों के साथ प्रदर्शनी के स्टालों का भ्रमण कर बाल वैज्ञानिकों से मुलाकात कर जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.