
CG By Election
CG By Election: प्रदेश में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह कम नजर आया। कुछ मतदान केंद्रों में ही सुबह से मतदान के लिए लाइन दिखी। वहीं अधिकांश केंद्रों में गिनती के मतदाता नजर आए। हालांकि दोपहर बाद केंद्रों में मतदाताओं की थोड़ी भीड़ दिखाई थीं। भारत निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 बजे से 50.50 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के प्रतिशत में वृ़द्धि होगी।
बता दें कि जबकि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में 60.20 फीसदी मतदान हुआ। कुछ छिटपुट विवादों को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। पुलिस की तगड़ी सुरक्षा की वजह से कुछ स्थानों पर सिर्फ कार्यकर्ताओं के बीच ही वाद-विवाद देखने को मिला। उपचुनाव के लिए मतगणना 23 नवम्बर को होगी। इसी दिन देर शााम तक नतीजों की घोषणा हो जाएगी।
उपचुनाव में आम आदमी पार्टी, जोगी कांग्रेस जैसे कई अन्य दलों ने अपने प्रत्याशी नहीं उतरे थे। इस वजह से इस उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच ही सीधा मुकाबला हो गया। बता दें कि उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी और कांग्रेस ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
2008- 62.22
2013- 66.92
2018-61.73
2023- 60.20
सुबह 9 बजे 08.23 फीसदी
सुबह 11 बजे 18.73 फीसदी
दोपहर 1 बजे 28.37 फीसदी
दोपहर 3 बजे 39.23 फीसदी
शाम 5 बजे 46.43 फीसदी
Published on:
14 Nov 2024 07:44 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
