scriptकोरोना अपडेट: पूर्व सीएम डॉ. रमन की पत्नी समेत प्रदेश में 513 संक्रमित, 5 लोगों की मौत | 513 infected including the wife of former CM Dr. Raman | Patrika News

कोरोना अपडेट: पूर्व सीएम डॉ. रमन की पत्नी समेत प्रदेश में 513 संक्रमित, 5 लोगों की मौत

locationरायपुरPublished: Aug 12, 2020 10:28:37 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

उनके संपर्क वाले परिवार के सभी सदस्यों और अन्य लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। राज्यपाल अनुसुईया उइके व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीणा सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने डॉ. रमन सिंह और अस्पताल संचालक से दूरभाष पर चर्चा कर स्वस्थ्य व उपचार की जानकारी भी ली।

रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हजार पार का आंकड़ा पार कर गई। बुधवार को ५१३ मरीजों में वायरस की पहचान हुई, जिनमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर से मिले। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह भी हैं। वीणा सिंह बीते दिनों लगातार कई धार्मिक आयोजनों में परिवार सहित शामिल हुई थी। डॉ. सिंह भी इस दौरान उनके साथ नजर आए थे।

उनके संपर्क वाले परिवार के सभी सदस्यों और अन्य लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। राज्यपाल अनुसुईया उइके व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीणा सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने डॉ. रमन सिंह और अस्पताल संचालक से दूरभाष पर चर्चा कर स्वस्थ्य व उपचार की जानकारी भी ली।

उधर, प्रदेश में मरीजों का संक्रमित मरीजों का आंकड़ा १३,४९८ जा पहुंचा। इनमें रायपुर के बाद सबसे ज्यादा १५४ मरीज राजनांदगांव से हैं। प्रदेश में पांच और लोगों ने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया।

मृतकों में- न्यू प्रगति नगर उरला के 51 वर्षीय पुरुष, महावीर नगर रायपुर की 65 वर्षीय महिला, त्रिमूर्ति नगर रायपुर की 45 वर्षीय महिला, भिलाई 3 के 50 वर्षीय पुरुष और भिलाई के 59 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इनमें से तीन मरीज को सांस की समस्या थी, जबकि दो शुगर और उच्चरक्तचाप के मरीज थे।

नेता प्रतिपक्ष के संपर्क वाले सभी की रिपोर्ट नेगेटिव-

नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनका इलाज जारी है। उनके संपर्क में परिजनों, स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो