scriptसितंबर में पूर्व मुख्यमंत्री समेत 52 हजार संक्रमित, 660 लोगों की हो चुकी है मौत | 52 thousand corona infected including former CM Dr. Raman in September | Patrika News

सितंबर में पूर्व मुख्यमंत्री समेत 52 हजार संक्रमित, 660 लोगों की हो चुकी है मौत

locationरायपुरPublished: Sep 20, 2020 01:19:47 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आए हों, अपनी जांच करवा लें। उनके साथ ही प्रदेश में सिर्फ सितंबर में ही ५२ हजार लोग संक्रमित हो गए।

सितंबर में पूर्व मुख्यमंत्री समेत 52 हजार संक्रमित, 660 लोगों की हो चुकी है मौत

सितंबर में पूर्व मुख्यमंत्री समेत 52 हजार संक्रमित, 660 लोगों की हो चुकी है मौत

रायपुर. कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 83 हजार का आंकड़ा पार कर गया। जिसका पूर्व में कोई अनुमान तक नहीं था। मगर, सितंबर में संक्रमण ने जो रफ्तार पकड़ी, अब उससे सितंबर के अंत तक संक्रमितों की संख्या 1.20 लाख से भी अधिक पहुंच सकती है। शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आए हों, अपनी जांच करवा लें। उनके साथ ही प्रदेश में सिर्फ सितंबर में ही ५२ हजार लोग संक्रमित हो गए।
प्रदेश में शनिवार को 1822 नए लोगों में कोरोना वायरस की पहचान हुई है। जबकि 1411 लोग को अस्पताल और होम आईसोलेशन से छुट्टी दी गई। वहीं 15 और लोग कोरोना से लड़ते-लड़ते जंग हार गए। अब तक 660 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सर्वाधिक मौतें राजधानी रायपुर में हुई हैं।
रिकवरी रेट बढ़कर 55 प्रतिशत पहुंचा- प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की गति बीते चार दिनों में काफी बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। यही वजह है कि रिकवरी रेट में काफी सुधार हो गया है। 46 प्रतिशत रिकवरी रेट अब 55 प्रतिशत जा पहुंचा है। डेथ रेट में भी खासी कमी आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो