30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हावड़ा-मुंबई रूट की 6 एक्सप्रेस रद्द, तीन ट्रेनें देर से होंगी रवाना

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी: छत्तीसगढ़ में 20 से 22 मई तक ट्रेनें कैंसिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

VIKAS MISHRA

•

Updated: 13 May 2022, 1:44 AM IST

हावड़ा-मुंबई रूट की 6 एक्सप्रेस रद्द, तीन ट्रेनें देर से होंगी रवाना

हावड़ा-मुंबई रूट की 6 एक्सप्रेस रद्द, तीन ट्रेनें देर से होंगी रवाना

रायपुर. ट्रेन कैंसिलेशन से हजारों यात्री पिस रहे हैं। हावड़ा-मुंबई रूट की 24 एक्सप्रेस ट्रेनें पिछले 20 दिनों से हर दूसरे दिन रद्द होकर चल रही हैं। ये रेल लाइन बहाल हो पाती कि रायपुर से विशाखापट्टनम रेल लाइन की ट्रेनें भी रद्द होने जा रही हैं। रेलवे प्रशासन ने प्रभावित होने वाली ट्रेनों की तारीखें तय कर दी है। इसमें रायपुर स्टेशन से होकर आने-जाने वाली 5 एक्सप्रेस सहित कुल 6 ट्रेनें शामिल हैं। रेल अफसरों के अनुसार अब खडग़पुर रेल स्टेशन को तीसरी लाइन से जोडऩे का काम कराने के लिए ब्लाक लेना पड़ रहा है। 21 एवं 22 मई को ट्रेफिक सह पावर ब्लाक से गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
दो एक्सप्रेस का स्टॉपेज घोषित
विशाखापट्टनम से कोरबा के बीच चलने वाली ङ्क्षलक एक्सप्रेस आते-जाते नारला रोड एवं रूप्रा रोड स्टेशनों में रुकते हुए चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन का स्टॉपेज 14 मई से घोषित किया है। इसी तरह पुरी से अहमदाबाद के बीच चलने वाली पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस का भी 14 मई से नारला रोड स्टेशन में ठहराव घोषित किया है, जो आगामी आदेश तक जारी रहेगा।