scriptछत्तीसगढ़ : धनोरा गैंगरेप कांड के सातों आरोपी गिरफ्तार | 7 accused of Dhanora Keshkal gang rape case arrested | Patrika News

छत्तीसगढ़ : धनोरा गैंगरेप कांड के सातों आरोपी गिरफ्तार

locationरायपुरPublished: Oct 11, 2020 11:05:24 pm

Submitted by:

CG Desk

– आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, कोंडागांव जिले का मामला ।

rape

British Army rapes 1400 women of Kenya, destitute women settle their village

कोण्डागांव. प्रदेश की राजनीति को गरमा देने वाले धनोरा गैंगरेप के सभी सातों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इसमें दो नाबालिग सहित पांच को पहले ही गिरफ्त में लिया जा चुका था। अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही थी। अंतत: इन्हें बेमेतरा व आमाबेड़ा से पकड़ा गया। इन्हें न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले में मृतका की पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। मृतका के शव का पीएम जगदलपुर मेडिकल कालेज में किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को उजागर करने वाली मृतका की सहेली के साथ भी घटना वाली रात को विवाह समारोह में शामिल होने आए तीन अज्ञात युवकों ने छेड़छाड़ की थी। शिकायत के बाद धनोरा पुलिस अज्ञात युवकों पर 354 काम मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है।
गैंगरेप मामले के सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायकि रिमांड पर भेज दिया गया है। वही मृतका की सहेली से हुए छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने स्वंय से संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है।
सिद्वार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो