script

राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों को मिला प्रमोशन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

locationरायपुरPublished: Jan 22, 2021 05:02:31 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

– छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों को मिला प्रमोशन – राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति आदेश जारी

रायपुर. राज्य शासन (Chhattisgarh Government) ने राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के उपरांत अधिकारियों की नवीन पद स्थापना आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि भारत सरकार कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग नई दिल्ली की अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा में 7 जनवरी 2021 से की है।
धान के मुद्दे पर सियासत जारी: कांग्रेस ने की सरकार को धान बेचने वाले 575 भाजपा नेताओं की सूची जारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों की नवीन पद स्थापना की गई है, इसके अनुसार श्रीमती जयश्री जैन को उप सचिव मुख्य सचिव कार्यालय, चंदन संजय त्रिपाठी को अपर संचालक उच्च शिक्षा संचालनालय, प्रियंका ऋषि महोबिया को अपर कलेक्टर जिला कोरबा और डॉ. फरिहा आलम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर नियुक्त किया गया है।
बृहस्पति अस्त होने से वैवाहिक के साथ इन शुभ कार्यक्रमों पर लगा विराम, अप्रैल से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

इसी तरह से रोक्तिमा यादव को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद नियुक्त करते हुए उप सचिव वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दीपक कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह से तुलिका प्रजापति को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर रामानुजगंज नियुक्त किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो