scriptसूर्य ग्रहण के बाद आज जरूर करें ये 7 काम फिर जो चाहोगे वो मिलेगा | 7 Things people should do after Surya Grahan or Solar Eclipse 2018 | Patrika News

सूर्य ग्रहण के बाद आज जरूर करें ये 7 काम फिर जो चाहोगे वो मिलेगा

locationरायपुरPublished: Aug 12, 2018 08:42:07 am

Submitted by:

Ashish Gupta

सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद जो भी ये सात काम करेगा उसे पुण्य फल अवश्य प्राप्त होगा।

रायपुर. इस साल यानि 2018 का अंतिम सूर्य ग्रहण सावन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या, शनि अमावस्या, हरियाली अमावस्या को घटित हुआ। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं दिया इसलिए भारत में इसका सूतक काल और पर्व काल आदि नहीं माना जाएगा।
ये भी पढ़ें : 11 अगस्‍त को साल का तीसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशि वाले जातकों को होगा जबरदस्त लाभ

लेकिन सूर्य ग्रहण ब्रह्मांड में घटित हुआ। ग्रहण के दौरान भगवान सूर्य देव राहु केतु से ग्रसित रहते हैं और कष्ट और पीड़ा में रहते हैं। इसलिए सूर्य भगवान की प्रसन्नता के लिए ग्रहण के बाद कुछ काम जरूर करना चाहिए जिससे भगवान सूर्य देव की कृपा हम पर सदैव बनी रहे। ग्रहण की समाप्ति के बाद जो भी ये सात काम करेगा उसे पुण्य फल अवश्य प्राप्त होगा।

आज जरूर करें ये 7 काम

1 – सूर्यग्रहण के बाद स्नान और घर की साफ-सफाई करना चाहिए।
2 – घर में देवी देवता का पूजन करना चाहिए।
3 – गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए। सूर्यग्रहण के बाद लाल कपड़े या लाल वस्तु का दान करना चाहिए। गेहूं, गुड़, लाल मिठाई का दान करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। भोजन, तिल, फल या कंबल का दान भी फलदायी होता है।
4 – सूर्यग्रहण के बाद गौ माता को घास खिलाना चाहिए, ऐसा करने से भगवान सूर्य की अपार कृपा होने लगती है। माना गया है कि सभी ग्रह गौमाता के अंदर विद्यमान रहते हैं। सूर्यग्रहण के बाद गौ माता को हरी घास खिलाना शुभदायक होता है।
5 – भगवान शंकर का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा मंदिर में कच्चे दूध का दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और सूर्यदेव आशीर्वादप्रदान करते हैं।
6 – सूर्यग्रहण के बाद घर में मंत्र जाप, पूजन, अनुष्ठान करना चाहिए।
7 – काले कुत्ते को सरसों तेल लगी रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

ट्रेंडिंग वीडियो