script21 राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के 7 हजार से अधिक श्रमिक, मदद के लिए आगे आई सरकार | 7 thousand workers of Chhattisgarh stranded in 21 states of India | Patrika News

21 राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के 7 हजार से अधिक श्रमिक, मदद के लिए आगे आई सरकार

locationरायपुरPublished: Apr 01, 2020 10:20:36 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

कोरोना वायरस (COVID-19) को रोकने के लिए देशभर में लॉक डाउन (Lockdown in India) है। इसके चलते छत्तीसगढ़ के 6 हजार 937 श्रमिक 21 राज्यों में फंसे हुए हैं।

corona_updates.jpg

21 राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के 7 हजार से अधिक श्रमिक

रायपुर. कोरोना वायरस (COVID-19) को रोकने के लिए देशभर में लॉक डाउन (Lockdown in India) है। इसके चलते छत्तीसगढ़ के 6 हजार 937 श्रमिक 21 राज्यों में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) के निर्देश पर इन श्रमिकों को राज्य सरकार की पहल से जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
अब तक 4354 श्रमिकों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था कराई गई है। सबसे अधिक 1667 श्रमिक महाराष्ट्र में फंसे हुए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, जम्मू, तेलंगाना, गुजरात सहित अन्य राज्यों में श्रमिकों के फंसे रहने की जानकारी सामने आ रही है। इसमें कवर्धा के सर्वाधिक 1207 श्रमिक अन्य राज्यों में लॉक डाउन की वजह से फंसे हुए हैं। श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा के निर्देशन में लगातार अन्य राज्यों से संपर्क किया जा रहा है।

सांसद रामविचार नेताम ने लिखा पत्र
गुजरात के भरूच में बलरामपुर-रामानुजगंज की लगभग 150 मजदूर फंसे हुए हैं। इन मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम (BJP Leader Ramvichar Netam) ने गुजरात और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सभी मजदूरों के पास राशन, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधा नहीं होने के कारण भूखे रहने की स्थिति निर्मित हो चुकी है। नेताम ने भरूच सांसद मनसुख वसावा से भी मौखिक चर्चा कर तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए हुई व्यवस्था
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के लगभग 2000 मजदूरों के ठहरने-भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है। लॉक डाउन के कारण जम्मू-कश्मीर में छत्तीसगढ़ के 1000 मजदूर फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई।

जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा को निर्देश दिए। इसके बाद सचिव बोरा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम से बात की और छत्तीसगढ़ के इन श्रमिकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गई।

मनरेगा श्रमिकों के लिए 30.66 करोड़ जारी
लॉक डाउन के बीच राज्य सरकार ने ग्रामीण मजदूरों को बड़ी राहत दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा के श्रमिकों के मजदूरी भुगतान के लिए 30 करोड़ 66 लाख 90 हजार जारी किए हैं।

मजदूरों की सहायता के लिए तीन करोड़ 80 लाख
संकटग्रस्त मजदूरों की मदद के लिए श्रम विभाग ने 3 करोड़ 80 लाख रुपए जारी किए हैं। यह राशि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निवर्ण कर्मकार कल्याण मंडल की ओर से सभी जिलों को जारी की गई है।

इन राज्यों में फंसे

महाराष्ट्र 1667

उत्तर प्रदेश 1348

जम्मू 1125

तेलंगाना 878

गुजरात 381

कर्नाटक 295

आंध्र प्रदेश 193

मध्यप्रदेश 167

तमिलनाडु 160

केरल 155
पंजाब 154

इन जिलों के श्रमिक

कवर्धा 1207

जांगीर चपा 1039

मुंगेली 1025

बलौदा बाजार 767

राजनादगांव 592

बेमेतरा 444

रायगढ़ 289

रायपुर 285

बिलासपुर 270
दुर्ग 209

गरियाबंद 163

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो