script71 ton bronze statue of Budhadev will be installed in Raipur | रायपुर में 71 टन कांसे से 71 फीट ऊंची बुढ़ादेव की मूर्ति होगी स्थापित | Patrika News

रायपुर में 71 टन कांसे से 71 फीट ऊंची बुढ़ादेव की मूर्ति होगी स्थापित

locationरायपुरPublished: Mar 17, 2023 09:06:14 pm

Submitted by:

Tabir Hussain

21 दिन में सात टन कांसे के बर्तन हो गए कलेक्ट

रायपुर में 71 टन कांसे से 71 फीट ऊंची बुढ़ादेव की मूर्ति होगी स्थापित
रायपुर में 71 टन कांसे से 71 फीट ऊंची बुढ़ादेव की मूर्ति होगी स्थापित
ताबीर हुसैन @ रायपुर. आपने कई तरह के दान के बारे में सुना होगा। आज आपको विशेष धातु से बने बर्तन दान के बारे में बताने जा रहे हैं। कांसे का दौर भले गुजर गया हो लेकिन आज भी कांसे के ïट्रेडिशनल बर्तन घरों में हैं। बुढ़ा तालाब में बुढ़ादेव की मूर्ति बनाने के लिए कांसा दान का आगाज किया गया है। इस मुहिम से जुड़े गजेंद्र रथ ने बताया, 25 फरवरी से कांसा दान अभियान शुरू किया जा चुका है। अब तक सात टन कांसे के बर्तन एकत्र हो चुके हैं। राज्य में ब्लॉक स्तर पर दान रथ निकाले गए हैं। राजधानी में आठ अप्रैल को भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.