scriptचौथे हफ्ते में 7725 यात्रियों ने किया हवाई सफर, दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा यात्री | 7725 passengers traveled by air in 4th week, highest passenger delhi | Patrika News

चौथे हफ्ते में 7725 यात्रियों ने किया हवाई सफर, दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा यात्री

locationरायपुरPublished: Jun 24, 2020 01:46:00 am

Submitted by:

ashutosh kumar

10 फीसदी की गिरावट: घट गए 1200 यात्री

चौथे हफ्ते में 7725 यात्रियों ने किया हवाई सफर, दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा यात्री

चौथे हफ्ते में 7725 यात्रियों ने किया हवाई सफर, दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा यात्री

रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना से 25 मई से विमान सेवा शुरू होने के बाद ऐसी पहली बार हुआ है जब किसी हफ्ते में विमान यात्रियों की संख्या में कमी आई हो। पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में 40 फीसदी, तीसरे हफ्ते में 10 फीसदी का इजाफा और चौथे हफ्ते में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
एयर ट्रैवल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद विमान यात्रियों की संख्या में कमी आई है। हालांकि छत्तीसगढ़ में संक्रमण के मामले में अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। महाराष्ट्र और दिल्ली से तो कई गुणा कम है। मानसून शुरू होने के पहले लोग अपने घरों तक पहुंच रहे हैं। प्रदेश में इन दिनों बारिश में तेजी आ चुकी है। बीते तीन-चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यात्रियों के घटने के बाद भी अभी उड़ानों की संख्या में कमी नहीं आई है। फेरे लगातार जारी है। चौथे हफ्ते में माना एयरपोर्ट से कुल 100 विमानों ने उड़ान भरी, जिसमें कुल 7775 हवाई यात्रियों ने सफर किया। इसमें आने वाले यात्रियों की संख्या 4450 और जाने वाले यात्रियों की संख्या 3325 रही।

पहली बार इतना कम रहा किराया
हवाई किराए की बात करें तो अभी जून महीने में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु आदि शहरों के लिए पहली बार इतना कम किराया देखने को मिल रहा है। वर्तमान में किराया 3000 से 5000 रुपए के बीच है। बीते वर्षों की बात करें तो हवाई यात्रियों की संख्या कम होने के बाद किराए में 20 से 40 फीसदी की राहत है।

चौथे हफ्ते वीकंड में घटे यात्री
विमान सेवा शुरू होने के बाद सभी वीकंड में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन इस वीकंड में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। वीकंड में शनिवार को 712 और रविवार को 707 यात्री पहुंचे, वहीं इन्हीं दिनों में शनिवार को 508 व रविवार को 549 यात्रियों ने उड़ान भरी।

चौथे हफ्ते में 7725 यात्रियों ने किया हवाई सफर, दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा यात्री

मुंबई फ्लाइट की शुरुआत
माना एयरपोर्ट से मंगलवार को मुंबई उड़ान की शुरुआत कर दी गई है। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जा रही है। मुंबई के लिए हवाई उड़ानों में अभी यात्रियों का दबाव है। हफ्ते में सिर्फ तीन दिन होने की होने अन्य हवाई मार्गों के मुकाबले यात्रियों की संख्या अधिक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो