scriptसरगुजा से 8 लोग गए थे दिल्ली, एक पर केस दर्ज | 8 people went to Delhi from Surguja, fIR against one | Patrika News

सरगुजा से 8 लोग गए थे दिल्ली, एक पर केस दर्ज

locationरायपुरPublished: Apr 02, 2020 08:31:31 pm

Submitted by:

ramdayal sao

प्रशासन से छिपाई थी जानकारी, आठों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया क्वारंटीन

सरगुजा से 8 लोग गए थे दिल्ली, एक पर केस दर्ज

सरगुजा से 8 लोग गए थे दिल्ली, एक पर केस दर्ज

raipur/अंबिकापुर. दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में तबलीगी जमात द्वारा आयोजित कार्यक्रम से सरगुजा संभाग लौटे 7 लोगों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। सीएमएचओ ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 8 उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जबकि 5 लोग किसी काम से दिल्ली गए थे। कार्यक्रम में शामिल सातों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं 5 मार्च को अंबिकापुर शहर लौटने के बाद भी प्रशासन से जानकारी छिपाने पर 1 के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। 5 अन्य लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में तबलीगी जमात द्वारा 1 से 13 मार्च तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें विदेश समेत देश के कई राज्यों से लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम से अपने-अपने घर लौटने के बाद किसी ने न प्रशासन को इस बात की जानकारी नहीं दी।

रायगढ़ आने वाले 9 लोगों में तीन को किया गया होम आईसोलेट

रायगढ़. निजामुद्दीन से जिले में 9 लोगों के आने की बात सामने आ रही है। ऐसे में प्रशासन उन लोगों की तलाश में जुटी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसमें तीन लोगों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि शेष की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सभी की पहचान हो चुकी है। सीएमएचओ डॉ. एसएन केसरी की माने तो इसमें से तीन लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। उन्हें होम आइसोलेट का निर्देश दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो