scriptपीलिया ने दी दस्तक, 12 बच्चे बीमार, सभी एक ही कॉलोनी के रहने वाले, मचा हड़कंप | 8 to 10 children ill from jaundice in raipur of chhattisgarh | Patrika News

पीलिया ने दी दस्तक, 12 बच्चे बीमार, सभी एक ही कॉलोनी के रहने वाले, मचा हड़कंप

locationरायपुरPublished: Jun 14, 2019 07:42:35 pm

अस्पताल (Hospital) पहुंचने के बाद प्रारंभिक जांच में सभी बच्चों के शरीर में पीलिया (Jaundice) के लक्षण मिले हैं। इधर खबर फैलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। नगर निगम अधिकारी (Nagar Nigam) और वार्ड पार्षद मौके पर पहुंचे।

jaundice

पीलिया ने दी दस्तक, 12 बच्चे बीमार, सभी एक ही कॉलोनी के रहने वाले, मचा हड़कंप

रायपुर. मानसून (Monsoon) के आने से पहले ही राजधानी रायपुर (Raipur) में एक बार फिर से पीलिया (Jaundice) ने दस्तक दी है। आज शहर के कुशालपुर के तुलसी नगर में एक साथ 12 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों की उम्र 8 से 10 साल के बीच है। अस्पताल (Hospital) पहुंचने के बाद प्रारंभिक जांच में सभी बच्चों के शरीर में पीलिया के लक्षण मिले हैं। 12 में से दो बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इधर खबर फैलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। नगर निगम अधिकारी (Nagar Nigam) और वार्ड पार्षद मौके पर पहुंचे।

बर्फ की चुस्की खाने से हुआ होगा पीलिया

घर की महिलाओं का कहना है कि बच्चों ने बर्फ की चुस्की खाई थी, जिसके बाद से ही सभी की तबीयत बिगड़ गई है। वहीं, पतियों का ये मानना है कि नगर निगम का पानी पीने की वजह से बच्चों के शरीर में पीलिया के लक्षण मिले हैं। आपको बता दें कि बीमार हुए सभी बच्चे एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो