scriptछपाक से पहचान ले गया: राजधानी में हुआ तेज़ाब से हमला, 80 प्रतिशत झुलसी महिला की चीखों से सिहर उठे लोग | 80 percent scorched face in acid attack on women in chhattisgarh | Patrika News

छपाक से पहचान ले गया: राजधानी में हुआ तेज़ाब से हमला, 80 प्रतिशत झुलसी महिला की चीखों से सिहर उठे लोग

locationरायपुरPublished: Feb 27, 2020 10:21:58 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

रायपुर-आरंग नेशनल हाइवे में छतौना से दरबा-सोनपैरी रोड में करीब 3 बजे एक 27 वर्षीया महिला के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया। इससे वह बुरी तरह तड़पने लगी। महिला घबरा कर वहीं बैठ गई और मदद के लिए शोर मचाने लगी।

राजधानी में हुए तेजाबी हमले में 80 प्रतिशत झुलसा चेहरा, महिला की चीख-पुकार से सिहर उठे लोग, दुष्कर्म की भी आशंका

राजधानी में हुए तेजाबी हमले में 80 प्रतिशत झुलसा चेहरा, महिला की चीख-पुकार से सिहर उठे लोग, दुष्कर्म की भी आशंका

रायपुर. रायपुर में करीब दस साल बाद दिल दहलाने वाली घटना हुई। एक महिला पर तेजाब से हमला करके उनका चेहरा जला दिया गया। चेहरा करीब 80 फीसदी झुलस गया है। पीडि़ता को गंभीर अवस्था में डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़ता ने एक युवक का नाम बताया है, जो फरार है। मामले में मंदिरहसौद पुलिस ने देर रात अपराध दर्ज किया, जबकि घटना दोपहर की है।

गणित के खौफ में कक्षा 6वी की छात्रा ने की ख़ुदकुशी, पिता के लिए छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखी है दिल दहला देने वाली बातें

पुलिस के मुताबिक रायपुर-आरंग नेशनल हाइवे में छतौना से दरबा-सोनपैरी रोड में करीब 3 बजे एक 27 वर्षीया महिला के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया। इससे वह बुरी तरह तड़पने लगी। महिला घबरा कर वहीं बैठ गई और मदद के लिए शोर मचाने लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तेजाब से महिला का माथा, आंख, नाक सहित चेहरे के अन्य भाग बुरी तरह जल रहे थे। चेहरे की ऊपरी त्वचा जलकर अलग हो गई है।

पीडि़ता का चेहरा बुरी तरह से विकृत हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मंदिरहसौद पुलिस ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उन्हें आंबेडकर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

साथ में गया युवक फरार

पीडि़त महिला मूलता: बलांगिर (ओडिशा) की रहने वाली है और कालीबाड़ी चौक में काम करती है। बताया जाता है कि महिला कैलाश नाम के युवक के साथ वहां गई थी। घटना के बाद से कैलाश फरार है। महिला पर एसिड से हमला उसके द्वारा करने का संदेह जताया जा रहा है। आशंका यह भी है कि महिला से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसके चेहरे को जलाने के लिए तेजाब से हमला किया और भाग निकला है। महिला ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रही है। मंदिरहसौद पुलिस ने देर रात मामले में अपराध दर्ज किया है।

दस साल बाद हुआ एसिड अटैक

राजधानी में करीब दस साल पहले विधानसभा इलाके के सड्ढू में एक युवती के ऊपर तेजाब से हमला किया गया था। इससे युवती बुरी तरह झुलस गई थी। इसके बाद वर्ष 2019 में राजेंद्र नगर इलाके में एक युवक पर एसिड से हमला किया गया था। हालांकि वह ज्यादा नहीं झुलसा था। एसिड अटैक में गंभीर रूप से झुलसने का एक दशक बाद यह मामला सामने आया है।

मामले में अपराध कायम करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
-तारकेश्वर पटेल, एएसपी-ग्रामीण, रायपुर

ये भी पढ़ें: कक्षा 7वी का छात्र और स्कूल की महिला चपरासी एक दूसरे से करते थे प्यार, खुलासा हुआ तो शर्मिंदगी में दोनों ने दे दी जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो