scriptप्रदेश में 9 लाख संक्रमित, मगर रिकवरी 86 प्रतिशत पर | 9 lakh infected in state, but recovery at 86 percent | Patrika News

प्रदेश में 9 लाख संक्रमित, मगर रिकवरी 86 प्रतिशत पर

locationरायपुरPublished: May 16, 2021 01:03:45 am

Submitted by:

ramendra singh

बड़ी राहत : 24 घंटे में 7664 मरीज मिले, 11475 स्वस्थ हुए
प्रदेश की स्थिति-कुल संक्रमित- 9,07,589
एक्टिव- 1,10,401डिस्चार्ज- 7,85,598
मौतें- 11,590टेस्ट- 70,239

प्रदेश में 9 लाख संक्रमित, मगर रिकवरी 86 प्रतिशत पर

प्रदेश में 9 लाख संक्रमित, मगर रिकवरी 86 प्रतिशत पर

रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में गिरावट जारी है। मगर, कोरोना की दूसरी लहर ने संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख के पार पहुंचा दी। शनिवार को प्रदेश में 7664 मरीज रिपोर्ट हुए, इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9,07,589 जा पहुंचा। सबसे ज्यादा 617 मरीज रायगढ़ में रिपोर्ट हुए, उसके बाद जांजगीर चांपा में। रायपुर में 466 मरीज मिले। हालांकि अच्छे संकेत यह हैं कि जिस अनुपात में मरीज मिल रहे हैं, उससे कहीं स्वस्थ हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 11475 मरीज स्वस्थ हुए। यही वजह है कि रिकवरी रेट 86 प्रतिशत जा पहुंचा है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1.10 लाख बची है। जिस रफ्तार से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि एक्टिव मरीजों की संख्या जल्द ही 1 लाख से नीचे पहुंच जाएगी। उधर, स्वास्थ्य विभाग लगातार 65 से 70 हजार के बीच कोरोना जांच कर रहा है।

5 जिले जहां मिले सर्वाधिक मरीज-

रायगढ़ 617, सूरजपुर 520, जांजगीर चांपा 489, रायपुर 466, बलरामपुर 434

हर जिले में एक्टिव मरीज 10,000 से कम-

हर जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 10,000 से कम हो गई है। रायगढ़ में सर्वाधिक 9491 एक्टिव मरीज हैं, उसके बाद जांजगीर चांपा में 8635, रायपुर में 7614 और कोरबा में 7340 मरीज हैं।
मौतों की संख्या 12 अप्रैल के बाद सबसे कम मौतें-

प्रदेश में कोरोना से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या में कमी दर्ज हो रही है। हालांकि एक मौत भी राज्य पर बहुत भारी पड़ रही है, मगर रोजाना हो रहीं 200 से अधिक मौतों के आंकड़े अगर 129 पर रूक जाएं तो यह बड़ी राहत है। आखिरी बार 11 अप्रैल को 120 और 12 अप्रैल को 132 मौतें रिपोर्ट हुई थीं। इसके बाद यह आंकड़ा बढ़ता गया। अब तक 11,590 जानें जा चुकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो