scriptबिरकोनी और खल्लारी में 95 जोड़े बंधे विवाह बंधन में | 95 couples in Birkoni and Khallari tied in marriage | Patrika News

बिरकोनी और खल्लारी में 95 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

locationरायपुरPublished: Mar 06, 2021 07:34:09 pm

Submitted by:

bhemendra yadav

* मुख्यमंत्री कन्या विवाह में वर-वधु को विधायक ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने के लिए शुभकामनाएं दी और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

01_1.jpg
महासमुन्द. कन्या का विवाह एक पवित्र संयोग मन माना जाता है। आज महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम बिरकोनी के माँ चण्डी मंदिर प्रांगण में 75 और बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी के मंदिर कैम्पस में 20 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर बिरकोनी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चन्द्राकर ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। साथ ही सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दी।
उन्होंने कहा कि विवाह जीवन एक पवित्र बंधन है, पति-पत्नी का संबंध दुनिया का सबसे विश्वसनीय संबंध होता है। सुख-दु:ख में एक-दूसरे का कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभातें हैं। चाहे यह सामाजिक दायित्व का मामला हो या पारिवारिक मसला। वो हर परिस्थिति में खरे उतरतें हैं।
वहीं संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम खल्लारी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में वर-वधु को अपने गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने के लिए अपने शुभकामनाएं दी और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि शादी सामाजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में हम सबकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चाहे वह सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो हम सबको मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है।
राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई योजनाएं बनायी हैं। जिनमें से एक मुख्यमंत्री विवाह कन्या योजना है। जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के व्यक्ति को मिल रहा है। इस अवसर पर बिरकोनी में अध्यक्ष जिला पंचायत ऊषा पटेल, अध्यक्ष नगरपालिका प्रकाश चंद्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, सरपंच बिरकोनी ताम्रध्वज निषाद, डॉ. रश्मि चंद्राकर ने भी अपनी ओर से वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पंचायत पदाधिकारीगण गणमान्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो