scriptखेत में बनी झोपड़ी गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम सहित एक महिला की मौत, चार घायल | A woman including 1.5 year old died, fall of a hut built in farm | Patrika News

खेत में बनी झोपड़ी गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम सहित एक महिला की मौत, चार घायल

locationरायपुरPublished: Aug 15, 2022 02:47:16 pm

Submitted by:

Sakshi Dewangan

ग्राम पंचायत पलना के आश्रित ग्राम रांधना में रविवार दोपहर को खेत में बने झोपड़ी गिरने से मलबे में दब कर एक महिला व एक मासूम की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया।
 

,

file photo

बोरगांव. जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के चलते जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। इस बीच बड़ेडोंगर के अंदरूनी तथा बेनुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलना के आश्रित ग्राम रांधना में रविवार दोपहर को खेत में बने झोपड़ी गिरने से मलबे में दब कर एक महिला व एक मासूम की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार 14 अगस्त रविवार को ग्राम रांधना के लगभग 12 महिलाएं निंदाई कार्य करने खेत में गए हुए थे। लगातार तेज बारिश से बचने सभी लोग खेत में बने एक झोपड़ी के अंदर बैठे गए। लेकिन तेज बारिश के बीच लगभग दोपहर 03 बजे अचानक भड़भड़ा कर झोपड़ी गिर गया, जिससे झोपड़ी के अंदर बैठे रांधना निवासी 40 वर्षीय बत्ती दुग्गा पति सुंदर और डेढ़ वर्षीय मासूम आरती दुग्गा पिता रायसिंग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं करिश्मा दुग्गा पिता रायसिंग उम्र 10 वर्ष, चंद्रिका दुग्गा पति रायसिंग उम्र 35 वर्ष, अनिता वड्डे पिता बुधराम उम्र 10 वर्ष, रमली वड्डे पति श्यामलाल उम्र 27 वर्ष घायल हो हुए और बाकी अन्य सभी लोग सुरक्षित है।

झोपड़ी गिरने पर गांव वालों को हल्ला कर बुलाया गया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में फंसे घायलों बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की सूचना पर घायलों को 108 एंबुलेंस वाहन की सहायता से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में भर्ती किया गया है।देर शाम होने के चलते मृतकों के शव को रखा गया है, फिलहाल पुलिस मर्ग कायम किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो