उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उन लोगों के साथ है, जो हसदेव में पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं, जंगलों को बचाने के लिए। खनन के नाम पर अगर छत्तीसगढ़ के जंगल उजाड़े गए और जंगल पेड़ काटे जाते हैं तो इससे यहां पर्यावरण संकट खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने आंदोलनों के लिए पहचानी जाती है, अगर कटाई रोकी नहीं गई तो सड़कों पर उतरेंगे और तब तक डटे रहेंगे जब तक ये बंद न किया जाए।
भाजपा-कांग्रेस आपस में भाई-भाई
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही पार्ट सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए लोगों की समस्याओं की बात करती है। जब सत्ता मिल जाती है, तो बाद में उनकी बातों की अनसुनी कर देती है, जिन्होंने उसकी पार्टी को सत्ता पर बिठाया।
खुद को छत्तीसगढ़िया बताने वाले नेताओं को छत्तीसगढ़ के जल, जंगल और पेड़ों की चिंता नहीं है। इसे काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब इस मामले में आम आदमी पार्टी बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रशासन से मांग की जाएगी कि हसदेव में जंगल को उजाड़ने का काम बंद किया जाए।