जिसमे मोहित कश्यप , लोकेंद्र मरकाम , तुषार नेताम, चंद्रकांत साक्षी की मौत पानी मे डूबने से हो गई। वहीं रोशन सोनी, आशीष गुप्ता, अजहर खान , शादाब खान जामकोटपारा, भवदीप तिवारी बाहर निकल गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं था। जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोर के दल ने बड़ी मशक्कत के बाद चारों बच्चों की शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा, कुल 9 बच्चे नहाने के लिए नाला में आए थे, जिसमें से 4 बच्चे पानी में डूब गए। बच्चों के शव बरामद हो गए हैं। वहीं 5 अन्य छात्र सुरक्षित हैं।सभी बच्चों की उम्र 16 से 17 उम्र है।