scriptaavedno ke nirakaran ki gunwatta par dhiyan de adhikari | कलेक्टर ने गोमूत्र की खरीदी व ब्रम्हास्त्र कीटनाशक की बिक्री पर दिया जोर | Patrika News

कलेक्टर ने गोमूत्र की खरीदी व ब्रम्हास्त्र कीटनाशक की बिक्री पर दिया जोर

locationरायपुरPublished: Oct 12, 2022 04:29:21 pm

Submitted by:

Gulal Verma

कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा कि अधिकारी विभागों को आम जनता से प्राप्त समस्या संबंधी आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देवें। साथ ही उन्होंने जिले के गोठानों में गोमूत्र खरीदी और गोमूत्र से निर्मित कीटनाशक ब्रम्हास्त्र की बिक्री जोर देते हुए जिले में विभागीय अधिकारियों को बीज निगम से कीटनाशक की खरीदी न कर गोठानों से उत्पादित कीटनाशक ब्रम्हास्त्र आवश्यकता के मुताबिक खरीदने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गोमूत्र की खरीदी व ब्रम्हास्त्र कीटनाशक की बिक्री पर दिया जोर
कलेक्टर ने गोमूत्र की खरीदी व ब्रम्हास्त्र कीटनाशक की बिक्री पर दिया जोर
गरियाबंद। कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा कि अधिकारी विभागों को आम जनता से प्राप्त समस्या संबंधी आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देवें। साथ ही उन्होंने जिले के गोठानों में गोमूत्र खरीदी और गोमूत्र से निर्मित कीटनाशक ब्रम्हास्त्र की बिक्री जोर देते हुए जिले में विभागीय अधिकारियों को बीज निगम से कीटनाशक की खरीदी न कर गोठानों से उत्पादित कीटनाशक ब्रम्हास्त्र आवश्यकता के मुताबिक खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने मंगलवार को अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में जनचौपाल, जन शिकायत, सीपीग्राम और विधायक-सांसद से प्राप्त पत्रों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने दिसम्बर 2021 तक के जनचौपाल से संबंधित सभी लंबित प्रकरण आगामी समय-सीमा बैठक के पूर्व निराकृत कर लेने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने विगत दिवस कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों को अधिकारियों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही विभागीय कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बताया कि 10 नवम्बर से प्रदेश के साथ जिले में रामायण मंडली का कार्यक्रम प्रारंभ होना संभावित है। जिले में जनपदवार ग्रामों की रामायण मंडली का पंजीयन सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को जनपदों से पंजीकृत मानस मंडली को शासन के चिन्हारी पोर्टल में एन्ट्री कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जलशक्ति नियोजन के कार्य व नरवा कार्यक्रम के तहत सिंचाईं रकबा में बढ़ोतरी को संबंधित पोर्टल में एन्ट्री करने तथा आपदा प्रबंधन एवं फसल क्षतिपूर्ति के स्वीकृत प्रकरणों पर राशि भुगतान करने अधिकारियों को निर्देशित किया। भूमिहीन न्याय योजना के तहत बैगा, गुनिया व मांझी हितग्राहियों का जनपदवार पंजीयन किया जाए। राजस्व न्यायालयों का तिथि निर्धारित कर निर्धारित तिथि के दिन अधिकारी न्यायालयीन प्रकरण निपटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के 24 मसाहती-असर्वेशित गांव की पोर्टल में एन्ट्री कर नक्शा प्रकाशन के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के बंदोबस्त त्रुटि सुधार कार्य के लिए प्रभावित ग्रामों की सूची शासन को उपलब्ध कराई जाए। वन भूमि पट्टे की जांच संबंधित जनपद सीईओ और उप संचालक कृषि की जिम्मेदारी है। अधिकारी वन भूमि पट्टे पंजीयन पर विशेष ध्यान देवें। कलेक्टर ने जिले के गोठानों में गोमूत्र खरीदी और गोमूत्र से निर्मित कीटनाशक ब्रम्हास्त्र की बिक्री जोर देते हुए जिले में विभागीय अधिकारियों को बीज निगम से कीटनाशक की खरीदी न कर गोठानों से उत्पादित कीटनाशक ब्रम्हास्त्र आवश्यकता के मुताबिक खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में दिए निर्देश का स्मरण दिलाते हुए कृषिए उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन और वन विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक विकासखंड में 5 आदर्श गोठान विकसित कर सूची उपलब्ध कराने कहा है। इसी प्रकार ईई एरिगेशन को सिंचाई सुविधा की बढ़ोतरी के लिए नहरों की मरम्मत तथा ईई पीडब्ल्यूडी और ईई पीएमजीएसवाय को सडक़ मरम्मत के लिए सूची उपलब्ध कराने निर्देशित किया।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.