scriptपत्थरगैंग की दस्तक, सूने मकान से 6 लाख के गहने चुराकर फरार, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना | absconding by stealing 6 lakh jewels from a dilapidated house | Patrika News

पत्थरगैंग की दस्तक, सूने मकान से 6 लाख के गहने चुराकर फरार, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

locationरायपुरPublished: Dec 03, 2020 12:52:16 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

ठंड बढ़ते ही राजधानी में चोरों के पत्थरगैंग ने दस्तक दे दी है। गिरोह ने विधानसभा इलाके में एक सूने मकान का ताला तोड़कर 6 लाख रुपए से अधिक के गहने चोरी कर लिए।

रायपुर. ठंड बढ़ते ही राजधानी में चोरों के पत्थरगैंग ने दस्तक दे दी है। गिरोह ने विधानसभा इलाके में एक सूने मकान का ताला तोड़कर 6 लाख रुपए से अधिक के गहने चोरी कर लिए। इससे पहले चोरों ने पड़ोस के मकान में भी घुसे, लेकिन वहां कुछ नहीं मिलने पर दूसरे मकान में चोरी की। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसते हुए दिखे हैं। एक युवक के हाथ में पत्थर था और एक युवक केवल बनियान पहने हुए है।

पुलिस के मुताबिक चंद्रकांत साहू पिरदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ब्लॉक-6 फ्लैट नंबर 10 में रहता है। ऑथर कंसलटेंसी आमानाका में मैनेजर के रूप में कार्यरत है। 29 नवंबर को चंद्रकांत अपने परिवार सहित जगदलपुर चला गया था। घर में ताला लगा था। इस बीच अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर भीतर घुसे। और 12 सोने की अंगूठी, 1 रानी हार, 8 नेकलेस, 2 चेन, 1 मंगलसूत्र आदि मिलकर करीब 7 लाख रुपए के गहने व नगदी चुराकर ले गए। इसकी शिकायत पर विधानसभा पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। चोरों ने पहले चंद्रकांत के पड़ोसी के घर का ताला तोड़ा। वहां चोरी करने घुसे, लेकिन ज्यादा माल नहीं मिलने के कारण चंद्रकांत के घर घुसे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो