scriptनिलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के फार्म हाउस में ACB और EOW की दबिश | ACB and EOW raid on Rekha Nayar farm house | Patrika News

निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के फार्म हाउस में ACB और EOW की दबिश

locationरायपुरPublished: Mar 19, 2019 12:24:07 pm

सूत्रों का कहना है कि केरल के कोल्लम में एक रबर की फैक्ट्री में रेखा द्वारा करोड़ रुपए निवेश करने की जानकारी मिली है।

acb

निलंबित DG मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के फार्म हाउस में ACB और EOW की दबिश

रायपुर. आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के फार्म हाउस में एसीबी और ईओडब्लूय ने दबिश दी है। डीएसपी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम छापेमार कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें कि ईओडब्ल्यू ने फोन टैपिंग, दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़, फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता के साथ ही उसकी स्टेनो रेखा नायर के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की तैयारी में जुटी हुई है। सूत्रों का कहना है कि केरल के कोल्लम में एक रबर की फैक्ट्री में रेखा द्वारा करोड़ रुपए निवेश करने की जानकारी मिली है।

गिफ्ट में मिला फार्म हाउस
रेखा नायर की रायपुर की सीमा से सटे गांव नरदहा में करीब 20 एकड़ का फार्महाउस है। यहां केला के साथ ही अन्य फलदार वृक्षों की खेती हो रही है। इसमें एक एनीकट भी बनवाया गया है। इसका निर्माण कार्य सरकारी खर्चे पर करने की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि ईओडब्ल्यू ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट जल संसाधन विभाग से मांगी है। दस्तावेजी खानापूर्ति करने के लिए रेखा नायर द्वारा खरीदी करना बताया गया है। वहीं, आज एसीबी और ईओडब्ल्यू ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है।


चल रही रेखा नायर की कुल चल-अचल संपत्ति की जांच
ईओडब्ल्यू की स्टेनो रेखा नायर के केरल के कोल्लम में एक फैक्ट्री और नरदहा स्थित फार्म हाउस में एनीकट बना मिला है। इसका भुगतान राज्य पुलिस को किए जाने वाले मुखबिर फंड से किए जाने की जानकारी मिली है। ईओडब्ल्यू के अधिकारी इसकी पतासाजी करने में जुटे हंै। प्राथमिक जांच के दौरान मिले दस्तावेज का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही रेखा नायर की कुल चल-अचल संपत्ति की पतासाजी की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो