रायपुर

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति गंभीर, कार सवार का अब तक पता नहीं लगा पाई पुलिस

सिविल लाइन इलाके में एक तेज रफ्तार कार दोपहिया सवार को चपेट में ले लिया। इससे दोपहिया सवार वकील और उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गए।

रायपुरNov 17, 2020 / 09:00 am

Bhawna Chaudhary

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति गंभीर, कार सवार का अब तक पता नहीं लगा पाई पुलिस

रायपुर. सिविल लाइन इलाके में एक तेज रफ्तार कार दोपहिया सवार को चपेट में ले लिया। इससे दोपहिया सवार वकील और उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। उनकी पत्नी की उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस अब तर्क उस कार का पता नहीं लगा पाई है, जिसने दोपहिया को टक्कर मारी।

पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम को समता कॉलोनी निवासी सुनील खटवानी (40) अपनी दोपहिया से पत्नी रेणु के साथ एसआरपी चौक की ओर से घड़ी चौक की ओर आ रहे थे। इस दौरान गुरु तेगबहादुर उद्यान के पास अज्ञात तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहिया क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों को गंभीर अवस्था में आंबेडकर अस्पताल ले गए। वहां से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रेणु की मौत हो गई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.