scriptहादसा: दशहरा देखकर लौट रहे युवकों की आपस में टकराई बाइक, 1 की मौत, 3 घायल | Accident: man died and 3 injured due to bikes collide in CG | Patrika News

हादसा: दशहरा देखकर लौट रहे युवकों की आपस में टकराई बाइक, 1 की मौत, 3 घायल

locationरायपुरPublished: Oct 21, 2018 02:17:41 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

दशहरा देखकर घर लौट रहे एक युवक की बाइक, दूसरी बाइक से टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि तीन युवक घायल हो गए

accident news

हादसा: दशहरा देखकर लौट रहे युवकों की आपस में टकराई बाइक, 1 की मौत, 3 घायल

रायपुर छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन हो रहे सड़क हादसे से कितने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। लेकिन कुछ हादसे लोगों की लापरवाही से जान गंवा देते है। ऐसी ही घटना कोरबा जिले में हुई जहां दशहरा देखकर घर लौट रहे एक युवक की बाइक, दूसरी बाइक से टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा कॉलेज के पास मेनरोड बाइक सीजी 12 एपी 7032 से विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक सीजी १२ एपी ०३७४ से टकरा गई। दोनों बाइक पर चार युवक सवार थे। राहगीरों की मदद से घायलोंं को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया। चारों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऐसे में एम्बुलेंस के माध्यम से कटघोरा से कोरबा लाने के क्रम में एक युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को कोरबा हॉस्पिटल और एक युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। तीनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
शाम को हुई पहचान
हादसे में मारे गए युवक की पहचान के लिए पुलिस काफी मशक्कत करती रही। सोशल मीडिया के अलावा सभी थाना क्षेत्रों को कंट्रोल रूम के जरिए हादसे में मारे गए युवक का हुलिया बताया गया। शाम करीब चार बजे बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढपढप से एक परिवार जिला अस्पताल पहुंचा। उसने युवक की पहचान संतोष कुमार सिंह पिता मनराखन सिंह के रूप में की। शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार को जिला अस्पताल में पीएम कराने की जानकारी पुलिस ने दी है। मामले की जांच चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो