scriptनशेड़ियों ने की जमकर गुंडागर्दी, पहले मां-बेटे को पीटा फिर दो युवकों को चाकू मारा | addicts beat the mother-son then stabbed the two youths | Patrika News

नशेड़ियों ने की जमकर गुंडागर्दी, पहले मां-बेटे को पीटा फिर दो युवकों को चाकू मारा

locationरायपुरPublished: Dec 13, 2020 11:30:00 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

किशोर ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। अपने बेटे को मार खाते देखकर महिला ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। किशोर किसी तरह वहां से खुद को छुड़ाकर भागा। इसके बाद आरोपी उसे ढूंढते हुए वहां से चले गए।

crime

meerut crime

रायपुर. सिविल लाइन इलाके में आदतन नशेडि़यों ने नशे में धुत होकर जमकर गुंडागर्दी की। पहले एक महिला और उसके बेटे से मारपीट की। इसके बाद दो युवकों को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। एक युवक की हालत गंभीर है। इसके बाद आरोपी भाग निकले। इससे मोहल्ले के लोगों में दहशत है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक पहली घटना शनिवार की शाम करीब 7 बजे की है। न्यू शांति नगर निवासी किशोर प्रजापति की मां घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान मोहल्ले के विक्की छुरा, गोविंद, दद्दू, मुजाहिद व अन्य नशे में धुत होकर महिला को गाली-गलौज करने लगे। किशोर ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। अपने बेटे को मार खाते देखकर महिला ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। किशोर किसी तरह वहां से खुद को छुड़ाकर भागा। इसके बाद आरोपी उसे ढूंढते हुए वहां से चले गए।

इसके बाद करीब 7.30 बजे वरदान अस्पताल के पास कांट्रेक्टर बालाराम साहू के ऑफिस के बाहर मुजाहिद, विक्की छुरा, दद्दू और उसके साथी एक अन्य युवक से झगड़ रहे थे। युवक को मारने के लिए दौड़ा रहे थे। युवक भाग गया, तो आरोपियों ने ऑफिस के बाहर खड़ी दोपहिया वाहनों में तोडफ़ोड़ शुरू कर दिया।

यह देखकर ऑफिस के कर्मचारी धनसाय मरावी और गौतम साहू ने आरोपियों को तोडफ़ोड़ करने से रोका। इससे नाराज होकर आरोपियों ने कर्मचारियों से ही मारपीट शुरू कर दिया। पहले धनसाय को चाकू मारा। इसके बाद उसी चाकू को गौतम के पीठ में घोंप दिया। इसके अलावा रॉड से भी आरोपियों ने पीटा। इसके बाद मौके से भाग निकले।

ऑफिस के अन्य कर्मचारियों ने घायल गौतम और धनसाय को अस्पताल पहुंचाया। चाकू अधिक गहराई में फंसने के कारण जिला अस्पताल में उपचार नहीं हो पाया। इसके बाद घायल गौतम को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका अपचार जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए।

एक पकड़ा गया, बाकी फरार

मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी दद्दू को पकड़ा है। बाकी अन्य आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि आरोपी आदतन नशेड़ी हैं। गांजा, टेबलेट और शराब का नशा भी करते हैं। इसके अलावा अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं।

एक आरोपी को पकड़ा गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

-आरके मिश्रा, टीआई, सिविल लाइन, रायपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो