script

खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने पुख्ता इंतजाम

locationरायपुरPublished: Dec 14, 2019 11:48:09 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

बदली को देखते हुए ऐसा लगता है कि किसी भी वक्त बारिश हो सकता है।

खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने पुख्ता इंतजाम

खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने पुख्ता इंतजाम

भाटापारा. पिछले 2 दिनों से क्षेत्र में बदली छाई हुई है। बदली को देखते हुए ऐसा लगता है कि किसी भी वक्त बारिश हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा धान खरीदी तेजी से की जा रही है।
ऐसे में धान को सुरक्षित रखने के लिए क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों के द्वारा इस बार पहले से ही पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है। सभी धान खरीदी केंद्रों में नया तार पोलिन खरीदा गया है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले से ही धान के स्टेक को नए तार पॉलिन से ढक दिया गया है।
क्षेत्र के सभी 11 धान खरीदी केंद्रों में ऐसी व्यवस्था कर दी गई है जिसमें अर्जुनी, खैरी, मलदी, खोखली, टिकुलिया, गुर्रा, मिर्गी, टेहका, धुर्रा बांधा, तरेंगा, देवरी इन सभी 11 धान खरीदी केंद्रों में धान की सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए हैं। इधर धान की खरीदी लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार द्वारा धान खरीदी की लिमिट हटाए जाने के बाद प्रतिदिन सभी धान खरीदी केंद्रों में ब?ी मात्रा में धान की आवक हो रही है।
डीओ कटा पर जीपीएस एक्टिवेट नहीं हो पाया
धान खरीदी केंद्रों से सीधे धान उठाने के लिए राइस मिलरों को डीओ काट तो दिया गया है। परंतु ट्रकों में जो जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। वह अभी तक एक्टिवेट नहीं हो पाया है। एक्टिवेट करने का काम जिला खाद विभाग के द्वारा किया जाना है। जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को राइस मील वालों को डीओ काट दिया गया था परंतु 14 दिसंबर के बावजूद ट्रकों में लगा जीपीएस सिस्टम एक्टिवेट नहीं हो पाया, जिसकी वजह से परिवहन कार्य पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया है। कहीं-कहीं इक्का-दुक्का स्थानों पर परिवहन का कार्य शुरू हो पाया है। जितनी जल्दी जीपीएस सिस्टम को एक्टिवेट किया जाएगा उतनी जल्दी धान खरीदी केंद्रों से राइस मिलर धान उठा सकेंगे और धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदने के लिए स्थान खाली हो सकेगा।
हमारे सभी धान खरीदी केंद्रों में धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं कहीं भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
सुनील एमएस, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भाटापारा।

ट्रेंडिंग वीडियो