scriptसीएम भूपेश बघेल का एक और बड़ा फैसला, रातोरात मुख्य सचिव बदला, कुजूर को बनाया प्रशासनिक मुखिया | Administrative Surgery : sunil kujur new chief secretory of CG | Patrika News

सीएम भूपेश बघेल का एक और बड़ा फैसला, रातोरात मुख्य सचिव बदला, कुजूर को बनाया प्रशासनिक मुखिया

locationरायपुरPublished: Jan 03, 2019 02:07:10 am

Submitted by:

Anupam Rajvaidya

छत्तीसगढ़ को राज्य गठन के 18 साल बाद पहला आदिवासी मुख्य सचिव मिला।

cgnews

सीएम भूपेश बघेल का एक और बड़ा फैसला, रातोरात मुख्य सचिव बदला, कुजूर को बनाया प्रशासनिक मुखिया

रायपुर. भूपेश सरकार ने रातोरात छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक मुखिया को बदल दिया है। बुधवार देररात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए मुख्य सचिव अजय सिंह को हटाकर उनकी जगह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1986 बैच के अफसर सुनील कुमार कुजूर को मुख्य सचिव बनाया गया। छत्तीसगढ़ को 18 साल में पहली बार आदिवासी मुख्य सचिव मिला है। इससे पहले कुजूर कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी एवं उद्योग के पद पर तैनात थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो