scriptविधानसभा चुनाव में हार के बाद BJP में बढ़ी अंतर्कलह, लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है असर | after defeat in assembly election inner discord starred in CG BJP | Patrika News

विधानसभा चुनाव में हार के बाद BJP में बढ़ी अंतर्कलह, लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है असर

locationरायपुरPublished: Jan 20, 2019 10:47:00 am

Submitted by:

Deepak Sahu

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अंतर्कलह बढ़ते जा रहा है।

BJP

विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद BJP में बढ़ी अंतर्कलह, लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है असर

रायपुर. विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अंतर्कलह बढ़ते जा रहा है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समर्थकों के बाद राज्य वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू और पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष देवजीभाई पटेल ने भी अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली जा रही है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने पार्टी पर किसानों की अनदेखी करने और किसानों के पैसों से मुफ्त स्मार्ट मोबाइल फोन बांटने का बड़ा आरोप लगाया है। पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष देवजीभाई पटेल ने आरोप लगाया कि 15 साल तक कार्यकर्ताओं की पूछपरख नहीं हुई है। मोबाइल और साइकिल वितरण जैसी योजनाओं का कोई फायदा नहीं हुआ है। भाजपा को किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो