scriptडेढ़ साल बाद भी नहीं सुलझी कबाड़ घोटाले की गुत्थी, दोषियों को बचा रहे निगम अधिकारी | After one and half year Junk scam case still not solved | Patrika News

डेढ़ साल बाद भी नहीं सुलझी कबाड़ घोटाले की गुत्थी, दोषियों को बचा रहे निगम अधिकारी

locationरायपुरPublished: Aug 11, 2018 01:32:19 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

कबाड़ घोटाले में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम के अधिकारियों द्वारा बचाया जा रहा है

nagar nigam

डेढ़ साल बाद भी नही सुलझी कबाड़ घोटाले की गुत्थी, दोषियों को बचा रहे निगम अधिकारी

रायपुर . नगर निगम में कबाड़ बेचने का घोटाला हुए एक साल से अधिक हो गए हैं, लेकिन अभी तक निगम के आला अधिकारियों की जांच तक पूरी नहीं की है। अब समय नहीं मिलने का बहाना बनाकर जांच रिपोर्ट तैयार नहीं होने का बहाना बनाया जा रहा है।

असल में कबाड़ घोटाले में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम के अधिकारियों द्वारा बचाया जा रहा है। यही कारण है कि अभी तक इस मामले की जांच रिपोर्ट ही तैयार नहीं की है। जबकि निगम के अधिकारी अन्य मामले उजागर होते ही तत्काल जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई की अनुशंसा कर देते हैं।

नगर निगम आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि फिल्टर प्लांट में कबाड़ घोटाले की जांच रिपोर्ट अभी तक क्यों तैयार हुई है, पता करता हूं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो