scriptविवाद निपटने के बाद मंडी में तेजी से काम शुरू, धान की आवक बढ़ी | After settlement, work started in Mandi rapidly, paddy arrivals increa | Patrika News

विवाद निपटने के बाद मंडी में तेजी से काम शुरू, धान की आवक बढ़ी

locationरायपुरPublished: May 30, 2021 05:36:52 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

शुक्रवार के विवाद का पटाक्षेप होने के बाद शनिवार को कृषि उपज मंडी में जम कर आवक रही और शनिवार को दिन भर कृषि उपज मंडी में तेज गति से कामकाज हुआ।

विवाद निपटने के बाद मंडी में तेजी से काम शुरू, धान की आवक बढ़ी

विवाद निपटने के बाद मंडी में तेजी से काम शुरू, धान की आवक बढ़ी

भाटापारा. शुक्रवार के विवाद का पटाक्षेप होने के बाद शनिवार को कृषि उपज मंडी में जम कर आवक रही और शनिवार को दिन भर कृषि उपज मंडी में तेज गति से कामकाज हुआ। शनिवार को 21000 बोरे से भी अधिक की आवक दर्ज की गई है। शनिवार को भाव भी ठीक-ठाक रहा और ले वाली भी अच्छी रही। व्यापारियों ने शनिवार को नीलामी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
लगातार लॉकडाउन के कारण लोगों को माल नहीं मिल पा रहा था। इसके कारण शनिवार को व्यापारियों ने जमकर खरीदी की। अकेले महामाया धान की आवक ही 20 हजार बोरे से अधिक की रही। शनिवार को सुबह से कृषि उपज मंडी में अच्छा काम हुआ सुबह 6 बजे से ही कृषि उपज मंडी के सचिव सुरेश चौरे कृषि उपज मंडी पहुंच गए थे। शनिवार को थोड़ी देर के लिए भाव को लेकर बात उठी थी, परंतु बाद में सब कुछ ठीक-ठाक हो गया।
अब रविवार को कृषि उपज मंडी छुट्टी की वजह से बंद रहेगी और फिर सोमवार को कामकाज के लिए डंदकप खुलेगी। गर्मी की फसल क्षेत्र में अच्छी खासी हुई है जिससे मंडी में धान की आवक अभी लगातार बने रहेगी इसलिए कृषि उपज मंडी को प्रतिदिन के हिसाब से कामकाज को मैनेज करना जरूरी होगा। किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इस बात का ख्याल कृषि उपज मंडी समिति को रखना होगा।
वर्तमान में कृषि उपज मंडी भाटापारा में उन्हारी की आवक काफी कम बनी हुई है और इसके साथ ही बारीक धान की आवक भी नहीं के बराबर हो रही है। केवल महामाया धान की आवक जबरदस्त बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी महामाया धान की आवक और ज्यादा हो सकती है।

शनिवार को कृषि उपज मंडी में सुचारू रूप से कार्य संपन्न हुआ। धान का औसत मूल्य भी किसानों को ठीक मिल रहा है। आवक भी अच्छी है। कार्य को व्यवस्थित करने लगातार प्रयास किया जा रहा है।
सुरेश चौरे, सचिव कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो