scriptअग्निवीर: सीएम बोले सेना का राजनीतिकरण हो रहा | Agniveer: CM said the army is being politicized | Patrika News
रायपुर

अग्निवीर: सीएम बोले सेना का राजनीतिकरण हो रहा

– तंज कसते हुए- अब तो शादी के कार्ड में लिखेंगे भूतपूर्व अग्निवीर- केंद्र सरकार पर बोला हमला

रायपुरJun 26, 2022 / 11:45 am

Rahul Jain

raipur

raipur

रायपुर. अग्निवीर योजना के विरोध के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार पर सेना के राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, यह योजना सेना के साथ मजाक है। ये उन देशों के साथ तुलना करते हैं जहां जनसंख्या कम है। कोई सेना में जाना नहीं चाहता। यहां जनसंख्या की भी कमी नहीं है और सेना में जाने के लिए भी लोग लालायित रहते हैं। यही कारण है कि भारत की जो सेना है उसकी पूरी दुनिया में एक धाक है। अब उसका भी राजनीतिकरण कर रहे हैं। सरकार की नीति है और तीनों सेनाओं के चीफ से बचाव में बयान दिलवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, जब आदमी रिटायर होता था, तब तक वो दादा-नाना बन चुके होता था। अब तो शादी के कार्ड में लिखेगा भूतपूर्व अग्निवीर। 21 साल में ही वह भूत हो जाएगा। छह महीने की ट्रेनिंग और साढ़े तीन साल सर्विस के बाद उनको 12 लाख रुपए मिलेगा। यह रकम शादी के बाद रिसेप्शन में ही खत्म हो जाएंगे।
भाजपा भुगतेगी खामियाजा
महाराष्ट्र की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा के लोग विपक्षी दलों को बर्दास्त नहीं कर पाते। ये रौंदकर समाप्त कर देना चाहते हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। देर सवेर भाजपा को इसका खमियामजा भुगतना पड़ेगा। महाराष्ट्र की जनता सब देख रही है। ये जनता इनके पक्ष में नहीं है। आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह साफ होने वाली, इस वजह से वे तोड़फोड़ कर रहे हैं।
नो रैंक-नो पेंशन पर आई केंद्र सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र ने पेंशन खत्म की। राजस्थान सरकार और हमने पुरानी पेंशन योजना लागू की। हम चिट्ठी लिख रहे हैं कि हमारे कर्मचारियों के अंशदान का जमा पैसा वापस कर दो, लेकिन अभी तक वापस नहीं किया। पहले वन रैंक, वन पेंशन करते थे। अब नो रैंक, नो पेंशन पर आ गए। जब कोई रैंक ही नहीं है तो पेंशन भी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो