गांजा बेचने का बड़ा रैकेट: उरला, खमतराई और कबीर नगर इलाके में गांजा बेचने का बड़ा रैकेट चलाने वाला पारस गुप्ता हाल ही में जेल से छूटा है। बताया जाता है कि उसने फिर से गांजा बेचने का धंधा शुरू कर दिया है। उरला और कबीर नगर थाना सीमा के बीच गांजा बिकवाते हुए पिछले साल पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उसका एक रिश्तेदार उरला में गांजा बेचते पकड़ा गया था। पिछले कुछ दिनों से दोबारा गांजा बेचने की चर्चा है। पकड़ा गया आरोपी वरुण कुमार उसी के लिए काम करता था। पुलिस का दावा है कि पारस की संपलिप्तता की जांच की जा रही है।
अन्य खबर भी पढ़ें... दोस्त की पत्नी से शादी करना चाहता था इसलिए कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार कबीर नगर इलाके में ट्रक चालक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। आरोपी उसका दोस्त ही निकला। आरोपी मृतक की पत्नी से शादी करना चाहता था। इसलिए उसने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हीरापुर निवासी मुकेश ध्रुव ड्राइवर है और साहू ट्रांसपोर्ट में लंबे समय से काम कर रहा है। 9 अप्रैल की सुबह नकटा तालाब में मुकेश का लहूलुहान शव मिला था। अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी थी। कबीर नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान खुलासा हुआ कि मुकेश की हत्या उसी के दोस्त अविनाश भंडारकर उर्फ आकाश ने की थी। पुलिस ने अविनाश को गिरफ्तार कर लिया है।
इसलिए हुआ था विवाद अविनाश मृतक मुकेश के साथ ही काम करता था। इस कारण उसके घर आना-जाना चलता था। इस दौरान आरोपी ने मुकेश की पत्नी पर बुरी नजर रखना शुरू कर दिया। वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन मुकेश के रहते ऐसा संभव नहीं था। उसने योजना बनाकर मुकेश को शराब पीने के लिए बुलाया। इसके बाद घटना वाली रात दोनों तालाब किनारे शराब पीने लगे। इस बीच आरोपी और मुकेश के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ने मुकेश के सिर पर पत्थर दे मारा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। सुबह तालाब में शव मिलने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।