scriptएयरलाइंस की भी टूटी मंदी, एक दिन में 4500 से अधिक यात्रियों ने किया सफर | Airlines more than 4500 passengers traveled in a day | Patrika News

एयरलाइंस की भी टूटी मंदी, एक दिन में 4500 से अधिक यात्रियों ने किया सफर

locationरायपुरPublished: Nov 17, 2020 08:37:31 am

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

फेस्टिव सीजन में एक बार फिर हवाई यात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।

psych_cheap_flights_gettyimages-126346908.jpg

Foreign tourists

रायपुर. फेस्टिव सीजन में एक बार फिर हवाई यात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। दिवाली सीजन में 9 से 15 नवंबर के बीच माना एयरपोर्ट से कुल 248 हवाई उड़ानें रही, जिसमें कुल 27999 यात्रियों ने सफर किया। 25 मई से हवाई उड़ान शुरू होने के बाद एक हफ्ते में यह सबसे ज्यादा हवाई यात्रियों की संख्या है। 9 से 13 नवंबर के बीच हवाई यात्रियों की संख्या एक ही दिन में 4800 से ज्यादा रही।

माना एयरपोर्ट में सामान्य दिनों में भी इतने अधिक यात्री सफर नहीं करते हैं। 11 नवंबर को यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। इस दिन कुल 4916 यात्रियों ने सफर किया। माना एयरपोर्ट से बीते हफ्ते कुल 14351 यात्रियों की लैंडिंग और 13648 यात्रियों ने टेकऑफ किया।

त्यौहारी सीजन में बाजार के साथ एयरलाइंस कंपनियों की भी मंदी टूट रही है। अक्टूबर से हवाई उड़ानों की संख्या में अपेक्षाकृत बढ़ोतरी देखी गई, जो कि दिवाली तक कायम रही। उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली के बाद भी यह स्थिति कायम रहे। विमानन सूत्रों का कहना है कि दिवाली के अगले हफ्ते यात्रियों की संख्या में कुछ कमी दर्ज की जा सकती है। इसके बाद फिर से तेजी आने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो