रायपुर

किसानों की गिरफ्तारी पर अजीत जोगी ने राहुल गांधी को याद दिलाया 10 दिन में कर्जमाफी का वादा

कर्ज नहीं चुकाने पर (Debt waiver) जगदलपुर के दो किसानों (Farmers) को लेकर जेल भेजे जाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी (Ajit Jogi) ने किसानों की कर्जमाफी और उनकी गिरफ्तारी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Govt) पर जमकर हमला बोला।

रायपुरMay 17, 2019 / 05:10 pm

Ashish Gupta

Ajit Jogi recall to Rahul Gandhi over Farmers Debt waiver

रायपुर. कर्ज नहीं चुकाने पर (Debt waiver) जगदलपुर के दो किसानों (Farmers) को लेकर जेल भेजे जाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी (Ajit Jogi) ने किसानों की कर्जमाफी और उनकी गिरफ्तारी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Govt) पर जमकर हमला बोला।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को चुनाव से पहले किसानों से किए वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा, चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के किसानों से वादा किया था कि 10 दिनों के अंदर यदि कर्जमाफी नहीं होगी तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा। जब इतना बड़ा वादा राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से की गई थी तो उसे जरूर पूरा करना चाहिए।
कर्जमाफी के नाम पर किसानों की गिरफ्तारी पर जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, कर्जमाफी को लेकर गिरफ्तारी अभी-अभी नहीं शुरू हुई है। जगदलपुर का प्रकरण सुर्खियों में आने के बाद ये पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। जोगी ने कहा, कर्जमाफी के नाम पर लोगों को दिग्भ्रमित किया गया। लेकिन असलियत कुछ और है। किसानों की कर्जमाफी नहीं की गई और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
जगदलपुर में दो किसानों की गिरफ्तारी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों की गिरफ्तारी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 23 मार्च को राजनांदगांव जिले के ग्राम बढिटोला के 2 किसानों को कर्ज नहीं चुकाने पर गिरफ्तार किया गया था।
इसी तरह से 5 जून को मरवाही के पिपरिया के सुरेश सिंह ने आत्महत्या कर ली। सरकारी बैंक से कर्ज अदायगी को लेकर लगातार बनाए जा रहे दबाव के चलते सुरेश सिंह ने आत्महत्या की। इसके बाद भी कर्जमाफी के नाम पर कर्ज माफ नहीं की गई।
उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) से प्रदेश के किसानों के कर्जमाफी (Debt waiver) की मांग की। उन्होंने कहा, जो कर्ज राज्य शासन माफ नहीं कर सकती उसे स्पष्ट कर देना चाहिए। कांग्रेस सरकार (Congress Govt) के वादों से प्रदेश के किसान दिग्भ्रमित हैं। हर किसान ये सोच बैठा है कि उसे कर्ज लौटाने की जरूरत नहीं है। लेकिन सरकार कर्जमाफी को लेकर स्पष्ट करें या प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज माफ करें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.